'रामसेतु' के नया पोस्टर जारी, अक्षय कुमार ने इस पोस्टर को 4 भाषाओं में साझा किया

रामसेतु' में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद की भूमिका में होंगे। उनका यह किरदार कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर पुरातत्वविदों से प्रेरित है। फिल्म में जैकलीन और नुसरत के किरदार आत्मनिर्भर महिलाओं का होंगे। फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 11 अक्टूबर को जारी किया जायेगा।

Janbhawana Times

'Ram Setu' New Poster Release: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म राम सेतु है। जिसका टीजर बीते दिनों रिलीज किया गया था। इस बीच फिल्म का नया पोस्टर सामने आया, फिल्म के इस पोस्टर को चार भाषाओं जारी किया गया है, जिसे अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।

रामसेतु' में अक्षय कुमार एक पुरातत्वविद की भूमिका में होंगे। उनका यह किरदार कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर पुरातत्वविदों से प्रेरित है। फिल्म में जैकलीन और नुसरत के किरदार आत्मनिर्भर महिलाओं का होंगे। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि, फिल्म राम सेतु का ट्रेलर मंगलवार, 11 अक्टूबर, 2022 को जारी किया जायेगा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

'रामसेतु' अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia), लाइका प्रोडक्शंस (Lyca Productions) और विक्रम मल्होत्रा (Vikram Malhotra) द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित एवं अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा सह निर्मित होगी।अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल दिवाली 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकलीन फर्नाडीज (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha) की आगामी फिल्म रामसेतु इस साल दीवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जिसमें फिल्म के सभी लीड किरदार नजर आ रहे हैं।

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो