पिंक जंपसूट में दिखा Priyanka Chopra का क्यूट अवतार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बेहद बिजी लाइफ जीते हैं।

Janbhawana Times

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक बेहद बिजी लाइफ जीते हैं। लेकिन इसके बावजूद ये कपल एक दूसरे के लिए टाइम निकालना कभी नहीं भूलते हैं।

एक बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। हाल ही में जब निक जोनस एक सॉफ्टबॉल गेम खेलने पहुंचे तो प्रियंका चोपड़ा भी उन्हें चीयर करने उनके साथ पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का जंपसूट पहना था जो व्हाइट एक्सेसरीज के साथ उन पर बहुत खूबसूरत लग रहा था।

प्रियंका का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक तस्वीर में प्रियंका निक के साथ हाथ पकड़ कर चल रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को हग करते हुए देखा जा सकता है।

दोनों की तस्वीरों पर फैंस भी अपना प्यार खूब लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'सो स्वीट'। वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें क्यूटी बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया ओह माय गॉड मैं तो इनकी तस्वीरों के लिए ही जी रहा हूं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag