तलाक तक पहुंचा Raftaar और Komal Vohra का रिश्ता!

मशहूर सिंगर और रैपर रफ्तार (Raftaar) और उनकी पत्नी कोमल वोहरा (Komal Vohra) का रिश्ता तलाक की कगार पर पहुंच गया है। दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर खत्म करके अपने-अपने रास्ते हमेशा के लिए अलग करने का फैसला किया है।

Janbhawana Times

रफ्तार और कोमल वोहरा इस साल अक्टूबर तक अपनी छह साल की शादी का अंत कर देंगे। बता दें कि दोनों ने साल 2016 में सात फेरे लिए थे और एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कस्में खाई थीं। लेकिन रिश्ते में मची उथल-पुथल के कारण दोनों ने कुछ सालों बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया।

A post shared by RAFTAAR (@raftaarmusic)

खबरों के मुताबिक, रफ्तार और कोमल वोहरा ने साल 2020 में ही तलाक फाइल किया था, लेकिन महामारी के कारण प्रक्रिया में देरी हो रही थी। दोनों का रिश्ता शादी के कुछ वक्त बाद ही पटरी से उतरना शुरू हो गया था।

इस बार में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्र ने कहा, "दोनों अपनी जिंदगी में परिवार के साथ आगे बढ़ गए थे, और खुश रहने की कोशिश कर रहे थे।" तलाक के ऐलान को लेकर कोमल वोहरा से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मामले पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag