Re-Release होगी राजामौली की RRR, फैंस की डबल होगी खुशी

फैंस को खुश करने के लिए आरआरआर मीवे के मेकर्स ने बड़ा फैसला किया है। ऑस्कर से पहले इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

RRR Re-Release : एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। यह फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में लगी थी लेकिन फैंस का क्रेज इस फिल्म को लेकर अभी भी बना हुआ है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और अभिनेत्री आलिया भटट् और श्रिया सरन ने भूमिका निभाई है। इसके सिवा कई स्टार्स ने फिल्म में रोल किया है।

Re-Release होगी आरआरआर

आरआरआर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत हिट हुई। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। हाल ही में फिल्म के 'नाटू नाटू' को गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस ऑफ अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इसके बाद फिल्म की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी। पूरे देश में फिल्म को मिले इस समान को सेलिब्रेट किया गया। आपको बता दें फैंस को खुश करने के लिए आरआरआर मीवे के मेकर्स ने बड़ा फैसला किया है।

ऑस्कर से पहले इस फिल्म को दोबारा रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरआरआर फिल्म को दोबारा रिलीज करने के लिए थिएटर की लिस्ट, भाषा और समय की योजना बनाई जा रही है। आपको बता दें कि फिल्म के नाटू-नाटू गाने को कंपोज करने के लिए एमएम कीरावानी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने पर आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी थी।

एसएस राजामौली की आरआरआर फिल्म 22 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1200 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह फिल्म वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी। वहीं तेलुगु में दूसरे नंबर पर कमाई करने वाली फिल्म रही।

calender
02 February 2023, 03:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो