score Card

आज है Ranbir-Alia की शादी

आज वो दिन है जब बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेंगे। दोनों आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

आज वो दिन है जब बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेंगे। दोनों आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

आलिया के हाथों में मेहंदी रच चुकी है, शादी का जोड़ा सज चुका है, और रणबीर के सिर पर सेहरा सजने वाला है। आलिया दुलहन के जोड़े में नजर आएंगी।

जितनी आलिया और रणबीर की धड़कनें तेज है उतनी ही उनके फैंस की भी। आलिया-रणबीर के लाखों फैंस कब से दोनो की शादी का इंतजार कर रहे थे, आज वो घड़ी आ ही गई।

और इस शादी की डेट का ऑफिशियल ऐलान किया रणबीर की मां नीतू कपूर ने। मेंहदी सेरेमनी के दौरान नीतू कपूर ने बताया कि दोनों की शादी आज यानी 14 अप्रैल को है।

आज ही दोनों की हल्दी की सेरेमनी भी है। और शादी से पहले होने वाली सारी रस्में भी आज है। और रात में आलिया-रणबीर सात फेरे लेंगे।

आज रणबीर कपूर की बारात लेकर कपूर खानदान निकलने वाला है। ये बारात कृष्णा राज बंगले से होकर वास्तु पहुंचेगी, वास्तु बंगले में ही आलिया-रणबीर शादी की बंधन में बंधेंगे।

वहीं रिसेप्शन वेन्यू बदल दिया गया है। पहले कपल अपनी शादी की रिसेप्शन मुंबई के ताज कोलाबा में करने वाले थे, लेकिन ब खबर है कि दोनों की रिसेप्शन पार्टी वास्तु में ही होगी।

वहीं इस शादी के इनविटेशन भी बॉलीवुड के सेलेब्स को और अन्य मेहमानों को भेज दिया गया है।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों ने भी दोनो कपल को शादी की बधाई दी है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रणबीर-आलिया को शादी की बधाई दी है।

calender
14 April 2022, 10:48 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag