Salman Khan को लेकर ये क्या बोल गई Shehnaaz Gill

बिग बॉस 15 फेम शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। आज एक बार फिर सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के ही चर्चे हैं। और इस बार शहनाज अपने और सलमान खान के बीच रिश्ते को लेकर चर्चा का हिस्सा बनी हुई है।

Janbhawana Times

बिग बॉस 15 फेम शहनाज गिल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। आज एक बार फिर सोशल मीडिया पर शहनाज गिल के ही चर्चे हैं। और इस बार शहनाज अपने और सलमान खान के बीच रिश्ते को लेकर चर्चा का हिस्सा बनी हुई है।

दरअसल बिग बॉस 15 में शहनाज बतौर पार्टिसिपेंट आई थी। शो में दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ शहनाज ने सलमान खान का भी दिल जीत लिया था।

शो में सलमान और शहनाज के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री दिखती है।

शहनाज से सलमान और उनके बीच के रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर शहनाज ने कहा कि, मैं कभी सलमान खान जैसे किसी स्टार से नहीं मिली। वह जिस तरह से सिचुएशन को कॉन्फिडेंस से हैंडल करते हैं वैसा कोई भी नहीं कर सकता है।

शहनाज ने आगे कहा कि वह कभी सलमान खान को नाम से नहीं बुला सकती। उनके लिए वह हमेशा सर रहेंगे। इसके साथ ही शहनाज ने कहा कि 'ये लोगों को लगता है कि मैंने सलमान खान के साथ प्राइवेट टाइम स्पेंड किया होगा, लेकिन मैं उनसे पर्सनली नहीं मिली हूं, मेरे पास तो उनका नंबर भई नहीं है’।

 

आप को बता दें कि हाल ही में शहनाज को बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में स्पॉट किया गया था। इफ्तार पार्टी के दौरान शहनाज की शाहरुख खान और सलमान खान के साथ फोटो खूब वायरल हो रही थी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag