Salman Khan ने शेयर किया Sharukh Khan की फिल्म 'जवान' का टीजर

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शाहरूख खान दक्षिण भारतीय फिल्मकार एटली के साथ फिल्म जवान में काम करने जा रहे हैं।

शाहरुख खान ने फिल्म जवान का टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया है, जो फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। सलमान खान ने भी शाहरुख की फिल्म जवान का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

टीजर में शाहरुख जख्मी नजर आ रहे हैं। शाहरूख के पूरे चेहरे, सिर और हाथ पर पट्टी बंधी हुई है। शाहरूख हाथ में बंदूक लिए खतरनाक अंदाज में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

टीजर को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “मेरा जवान भाई रेडी है।” सलमान ने शाहरुख को टैग भी किया है। फैंस इस टीजर को खूब लाइक कर रहे हैं।

calender
04 June 2022, 04:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो