Shahid Kapoor ने स्विटजरलैंड से शेयर की फैमिली फोटो

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं। वह इंडस्ट्री में होने वाली पार्टीज वगैरह में जाने से बचते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

Janbhawana Times

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं। वह इंडस्ट्री में होने वाली पार्टीज वगैरह में जाने से बचते हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

काम से जैसे ही शाहिद को वक्त मिलता है वेकेशन पर निकल जाते हैं। कुछ दिनों पहले वह ईशान खट्टर, कुणाल खेमू के साथ ट्रिप पर गए थे। अब शाहिद मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ फैमिली वेकेशन पर स्विटजरलैंड पहुंचे हैं।

जहां सभी एंजॉय करने के मूड में दिखे। शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर स्विटजरलैंड से लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। शाहिद ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें मीरा, उनकी बेटी मीशा और बेटा जैन एक पहाड़ पर बैठे हुए हैं।

वे स्विटजरलैंड की खूबसूरत वादियों को निहार रहे हैं। दूसरी ओर शाहिद उनके पास में खड़े हैं। शाहिद कैजुअल लुक में हैं। उन्होंने टीशर्ट के साथ कम्फर्टेबल पैंट्स पहनी हुई है।

इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘दिल हमेशा भरा रहता है जब आप उन लोगों के साथ होते हैं जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। बिना किसी शर्त के प्योर और बेसिक। उनके साथ रहो जो आपको दिल भर देते हैं।‘

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag