12 साल के बाद खत्म हुआ शकीरा और जेरार्ड पिक का रिश्ता

सिंगर शकीरा (Shakira) और फुटबॉलर जेरार्ड पीक (Gerard Pique) ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है। दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में थे।

Janbhawana Times

सिंगर शकीरा (Shakira) और फुटबॉलर जेरार्ड पीक (Gerard Pique) ने अपने रिश्ते को खत्म कर लिया है। दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। इससे पहले खबरें आई थीं कि जेरार्ड ने शकीरा को धोखा दिया है।

उन्हें एक महिला के साथ देखा गया था। शनिवार को कपल ने अपने बयान में कहा कि उन्हें यह बताते हुए दुख हो रहा कि वो अलग हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे उनकी प्राथमिकता हैं और सभी उनकी निजता का सम्मान करें।

शकीरा और जेरार्ड ने एक बयान जारी कर कहा, 'हमें यह पुष्टि करते हुए दुख हो रहा है कि हम अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चों की भलाई के लिए, जो हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। हम चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। आपकी समझ के लिए धन्यवाद।'

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag