Shehnaaz Gill को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे Salman Khan

शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। एंटरटेनमेंट क्वीन कही जाने वाली शहनाज गिल अब बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही है।

Janbhawana Times

शहनाज गिल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। एंटरटेनमेंट क्वीन कही जाने वाली शहनाज गिल अब बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहनाज गिल के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है। खबरों की माने तो बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में शहनाज नजर आएंगी।

लेकिन उनके रोल के बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल प्ले कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि शहनाज को आयुष शर्मा के अपोजिट कास्ट किया जाएगा। खबरों के मुताबिक जब सलमान खान ने सना को अपनी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने सना को उनके हिसाब से फीस लेने की भी अनुमति दी।

इस बात से तो सभी वाकिफ हैं कि सलमान खान को शहनाज पसंद हैं। उन्होंने बिग बॉस 13 में अपनी पहली अपीयरेंस के साथ ही उनका दिल जीतने में कामयाब रही थीं।

फिल्म में शहनाज के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े भी नजर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। इससे पहले वह हाउसफुल 4 और बच्चन पांडे का निर्देशन कर चुके हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag