Shehnaaz Gill नहीं छोड़ना चाहती ‘कभी ईद कभी दिवाली’

शहनाज गिल इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोरने का काम कर रही है। हाल ही में शहनाज गिल को सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में काम करने का ऑफर मिला है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

शहनाज गिल इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोरने का काम कर रही है। हाल ही में शहनाज गिल को सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में काम करने का ऑफर मिला है। लेकिन ऐसी खबरें सामने आने लगी थी कि शायद शहनाज गिल इस फिल्म को छोड़ सकती है।

आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। लेटेस्ट अपडेट ये है कि शहनाज गिल फिल्म नहीं छोड़ रहीं। आयुष शर्मा के फिल्म छोड़ने के बाद कई खबरें थीं कि शहनाज गिल भी फिल्म छोड़ रही हैं। फिल्म में शहनाज आयुष के ऑपोजिट थीं।

अब शहनाज जस्सी गिल के साथ नजर आएंगी। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े हैं और राघव जुयाल माल्विका शर्मा के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वहीं आयुष के फिल्म छोड़ने पर फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी कह चुके हैं लोग अपने मन से कहानियां बना रहे हैं जबकि मेकर्स की तरफ से कुछ अनाउंस नहीं किया गया।

कभी ईद कभी दिवाली से जुड़ी लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो अब शहनाज गिल जस्सी गिल के अपोजिट नजर आएंगी। रिपोर्ट्स थीं कि आयुष शर्मा के फिल्म छोड़ने के बाद शहनाज भी फिल्म छोड़ रही हैं।

प्रोजेक्ट से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि शहनाज प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। वह जस्सी के साथ दिखेंगी और फिल्म का अहम हिस्सा हैं। दोनों की क्यूट लव स्टोरी दिखाई देगी।

calender
27 May 2022, 06:41 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो