Shehnaaz Gill ने अपनी सादगी से लूटा फैंस का दिल

बिग बॉस फेम शहनाज गिल लगातार अपने फैंस का दिल जीत रही है। एक बार फिर शहनाज की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Janbhawana Times

बिग बॉस फेम शहनाज गिल लगातार अपने फैंस का दिल जीत रही है। एक बार फिर शहनाज की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

वीडियो में शहनाज ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में नजर आ रही हैं। उनका एक बार फिर सिंपल और सरल अंदाज देखकर तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगी हैं।

वीडियो में शहनाज गिल स्टेज पर हैं और फैंस और चाहने वालों से रुबरु होती दिख रही है। उनके लुक की बात करें तो वह व्हाइट सूट और कलरफुल दुपट्टे में नजर आ रही हैं।

उन्होंने बेहद सिंपल तरीके से इस स्टाइल को कैरी किया है लेकिन वह खूब जच रही हैं। वीडियो में शहनाज गिल पंजाबी फॉक सॉन्ग पर डांस करती भी नजर आ रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @shehnaaz__lovee

फैंस को ये वीडियोज खूब पसंद आ रहे हैं और शहनाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैन्स का कहना है कि शहनाज हर जगह पर चार चांद लगा देती हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag