‘कभी ईद कभी दिवाली’ के सेट से Shehnaaz Gill का फर्स्ट लुक हुई लीक

Shehnaaz Gill's first look from the sets of 'Kabhi Eid Kabhi Diwali' leaked

Janbhawana Times

लोगों के दिलों में राज करने वाली शहनाज गिल जल्द ही फिल्मी पर्दे पर दिखाई देने वाली है। सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से शहनाज बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। शहनाज ने फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।

लोग दोनो को एक साथ देखने के लिए बेताब है। फिल्म में शहनाज का लुक कैसा होगा, ये हर कोई जानने के लिए बेकरार है। अब फैंस का कुछ इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म के सेट से शहनाज गिल का फर्स्ट लुक लीक हो गया है।

शहनाज के फैंस ने फिल्म के सेट से शहनाज एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। जिसमें उनका लुक रिवील हो गया है। फिल्म से शहनाज का फर्स्ट लुक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में शहनाज गिल अपनी वैनिटी वैन से उतरती हुई नजर आ रही हैं। शहनाज गिल साड़ी में हैं. उन्होंने बालों में गजरे लगाए हुए हैं। शहनाज का लुक देखकर फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड हो गए हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में शहनाज आयुष शर्मा के अपोजिट दिखाई देंगी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag