पटियाला सूट पहनकर शहनाज ने लूटा फैंस का दिल

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल लगातार अपने नए-नए लुक से फैंस का दिल जीती आ रही है,शहनाज आज कल सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। वो अकसर अपनी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर सांझा करती है। वहीं एक बार फिर शहनाज गिल ने अपने देसी लुक से सुर्खियां बटोना शुरू कर दिया है।

Janbhawana Times

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल लगातार अपने नए-नए लुक से फैंस का दिल जीत रही है। शहनाज आज कल सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। वो अकसर अपनी तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करती है। वहीं एक बार फिर शहनाज गिल ने अपने देसी लुक से सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है।

दरअसल शहनाज गिल खुद को पंजाब की कैटरीना कैफ बताती है और इन दिनों पंजाब की कैटरीना कैफ अपने गांव पंजाब में है। अपने गांव के खेतों मे जाकर शहनाज ने एक वीडियो शूट करवाया और सोशल मीडिया में अपने फैंस के साथ साझा किया,जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इस वीडियो में शहनाज गिल बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। शहनाज ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें शहनाज ने अपने गांव की एक झलक दिखाई है। शहनाज ने एक व्हइट और पर्पल कर्लर का सूट पहना हुआ है। वीडियों में शहनाज कभी खेतों में दौड़ती हुई नजर आती है तो ट्रैक्टक पर नजर आती है।

वीडियो के कैप्शन में शहनाज ने लिखा कि– मेरा पिंड,मेरा खेत। लोगों को शहनाज की ये सादगी काफी पसंद आ रही है। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। लोग कमेंट्स कर शहनाज को ढेरों प्यार दे रहे हैं और शहनाह को स्ट्रांग और हमेशा खुश रहने की सलह भी दे रहे हैं।

दरअसल शहनाज गिल के बबली अंदाज और क्यूटनेस पर तो हर कोई फिदा है लेकिन बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद शहनाज के चेहरे पर पहले जैसी खुशी नजर नहीं आती है। जिसे लेकर अकसर शहनाज और सिद्धार्थ के फैंस परेशान रहते हैं। लेकिन एक फिर शहनाज के चेहरे पर ये खुशी देख उनके फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag