Raj Kundra Birthday: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को जन्मदिन पर किया विश

Happy Birthday Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी में से एक है। एक्ट्रेस अपने फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहतीं है। इन दोनों की शादी के कई साल बीत चुके है। लेकिन इनका प्यार आज भी बरकरार है। राज कुंद्रा (Raj Kundra) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Janbhawana Times

Happy Birthday Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी में से एक है। एक्ट्रेस अपने फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहतीं है। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इन दोनों की शादी के कई साल बीत चुके है। लेकिन इनका प्यार आज भी बरकरार है। राज कुंद्रा (Raj Kundra) आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिये अपने पति राज कुंद्रा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर एक लंबा सा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने पति के लिए अपना प्यार जाहिर किया है।

 

शिल्पा द्वारा साझा किये गए इस वीडियो में कुछ अनदेखी तस्वीरें हैं, जिनमें राज कुंद्रा अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। शिल्पा ने लिखा -'मैं शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे बेस्टफ्रेंड, मेरे बच्चों के पिता, मेरा प्यार और मेरी ताकत हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी कुकीज। आपकी अच्छी सेहत, ताकत की कामना करती हूं।'

बता दे की शिल्पा शेट्टी ने 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। 2012 को उनके बेटे वियान का जन्म हुआ और 15 फरवरी, 2020 को वह सेरोगेसी के जरिये बेटी समीशा की मां बनी हैं। वहीं उनके पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जुलाई 2021 अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस केस में कई खुलासे भी हुए थे। लेकिन बाद राज कुंद्रा को इस मामले में जामनत दे दी गई।  

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag