Good News: सोनम कपूर ने दिया बेटे को जन्म, अनिल कपूर बने नाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की जिंदगी में आई खुशियों की बहार। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंजी हैं। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा सोनम कपूर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस पल का एक्ट्रेस और उसके फैंस काफी दिनों से बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

Saurabh Dwivedi

Sonam Kapoor Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की जिंदगी में आई खुशियों की बहार। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर किलकारियां गूंजी हैं। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा सोनम कपूर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस पल का एक्ट्रेस और उनके फैंस काफी दिनों से बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor)ने इस खबर को कन्फर्म किया है और सोनम-आनंद को ढेर सारी बधाई दी है। नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यार सा कार्ड शेयर किया है जिस पर लिखा है, 20.08.2022 हमने एक खूबसूरत लड़के का स्वागत किया। सभी डॉक्टर्स, नर्स, दोस्तों और परिवार का बहुत शुक्रिया हमें इस जर्नी में सपोर्ट करने के लिए। यह तो अभी सिर्फ शुरुआत है, लेकिन हम यह जरूर जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद

कपूर खानदान में जश्न का माहौल

'कपूर खानदान' में यह समय केवल जश्न मनाने का है। फैन्स भी कॉमेंट्स कर सोनम कपूर और आनंद अहूजा को ढेर सारी बधाइयां दे रहे है। सभी बेबी ब्वॉय पर प्यार लुटा रहे है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag