score Card

Sonam Kapoor Descharged: सोनम कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में एक प्यारे से बेटे की माँ बनी हैं। उन्होंने मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब शुक्रवार को सोनम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सोनम अपने पिता अनिल कपूर के जुहू स्थित घर पर पहुंची, जहां उनके पति आनंद आहूजा बच्चे को गोद में लिए नजर आये।

Sonam Kapoor Descharged: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में एक प्यारे से बेटे की माँ बनी हैं। उन्होंने मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब शुक्रवार को सोनम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सोनम अपने पिता अनिल कपूर के जुहू स्थित घर पर पहुंची, जहां उनके पति आनंद आहूजा बच्चे को गोद में लिए नजर आये। 

उन्होंने बेटे का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाया, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे को पूरी तरह से कवर किया हुआ था। आनंद आहूजा के साथ अनिल कपूर भी नजर आये। वहीं अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को भी अनिल कपूर के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में फैशन क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी काफी चर्चा में रही थी। 

शादी के लगभग चार साल बाद सोनम ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं इसी महीने 20 अगस्त को सोनम कपूर एक प्यारे से बेटे की माँ बन चुकी हैं। फैंस एवं सेलेब्स लगातार सोनम और आनंद आहूजा को बधाई और न्यू बोर्न बेबी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

calender
26 August 2022, 05:43 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag