Sonam Kapoor ने पति संग एन्जॉय किया बेबीमून

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मां बनने वाली हैं और इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं।

Janbhawana Times

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मां बनने वाली हैं और इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। सोनम अक्सर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैशन गोल्स देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ दिख रही हैं।

सोनम कपूर ने एक दो नहीं बल्कि कई फोटोज शेयर की हैं और बताया है कि वह बेबीमून एन्जॉय कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने वहां के खूबसूरत नजारों और फूड-ड्रिंक्स की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। सोनम कपूर ने येलो कलर की शर्ट के साथ गोल्डन हूप इयरिंग्स और नेकलेस से अपने लुक को कंप्लीट किया है। तो वहीं आनंद आहूजा ग्रे टी-शर्ट में काफी कूल दिख रहे हैं।

सोनम ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों दिख रहे हैं और एक्ट्रेस इसमें कहती हुई दिख रही हैं, 'कहां, हम कहां हैं बेबीमून।' तो वहीं अगले वीडियो में सोनम कपूर अपने फैंस को बता रही हैं कि वह वाइन की जगह ऑरेंज जूस पी रही हैं।

पीछे से आनंद कहते हैं, पानी सबसे अच्छा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने आस-पास की कई चीजों को वीडियो में दिखाया। फैंस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और एक्ट्रेस के ग्लो की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके बेबी का इंतजार है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag