सोनू सूद के फैंस ने की बीयर की फरमाइश, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

अकसर लोगों की मदद करने वाले बॉलिवुड एक्टर सोनू सूद से एक यूजर अजीबोगरीब फरमाइश कर दी है जिसे देख फैंस लोटपोट हो रहे हैं। फैंस को यूजर की फरमाइस से ज्यादा एक्टर सोनू सूद के जवाब मजेदार लग रहे हैं।

Janbhawana Times

अकसर लोगों की मदद करने वाले बॉलिवुड एक्टर सोनू सूद से एक यूजर अजीबोगरीब फरमाइश कर दी है जिसे देख फैंस लोटपोट हो रहे हैं। फैंस को यूजर की फरमाइस से ज्यादा एक्टर सोनू सूद के जवाब मजेदार लग रहे हैं। दरअसल सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

हाल ही में एक यूजर ने TWITTER पर सोनू सूद को टैग कर ठंड़ी बीयर की फरमाइश कर दी है। यूजर ने मीम बना कर ट्वीट किया कि- सर्दियों में कंबल दान करने वालो, गर्मियों में ठंड़ी बीयर नहीं पिलाओगे।

जिसका जवाब देते हुए सोनू सूद रिट्वीट करते हुए लिखा कि- बीयर के साथ भुजजिया चलेगा ? इसके साथ ही सोनू सूद ने हसने वाला इमोटिकॉन्स भी शेयर किया। सोनू सूद के इस रिप्लाई ने उनके फैंस का दिन बना दिया। फैंस लगातार सोनू सूद के इस ट्वीट पर और भी मजेदार कमेंट्स कर रहे है।

 

आप को बता दें कि सोनू सूद फिलहाल एमटीवी रोडीज में व्यस्त हैं। रोडीज के आने वाले नए सीजन में सोनू सूद ने रणविजय सिन्हा को रिप्लेस किया है जो पिछले कई सालों से इस शो को होस्ट और जज कर रहे हैं। इसकी जानकारी खुद सोनू सूद ने दी थी।

 

कुछ दिन पहले सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा था कि ‘मैं रोडीज की शूटिंग शुरू करके बेहद खुश हूं। यह एक ऐसा रियलिटी शो है जिसे मैं हमेशा फॉलो करता आया हूं। इस शो में मैं भी अपना नया फ्लेवर जोड़ने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag