Sidharth-Kiara Wedding Reception: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी में लगा स्टार्स का जमावड़ा

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी के ने बीते दिनों यानि 12 फरवरी को मुंबई में अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जिसमें कई स्टार्स फिल्मी सितारे उपस्थित नजर आए।

Saurabh Dwivedi

Sidharth-Kiara Wedding Reception: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी के ने बीते दिनों यानि 12 फरवरी को मुंबई में अपनी शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जिसमें कई स्टार्स फिल्मी सितारे उपस्थित नजर आए। बता दें कि जैसलमेर के पॉश सूर्यगढ़ होटल में 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले इस नवविवाहित जोड़े ने रविवार रात मुंबई में परिवार और बॉलीवुड के दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में रणवीर सिंह, वरुण धवन, विक्की कौशल और नीतू कपूर समेत कई बड़े स्टार्स उपस्थित नजर आए।

नीतू कपूर-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

रिसेप्शन की रात में, रणबीर कपूर मां और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर भी सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की पार्टी में पहुंचीं थी। इस दौरान नीतू कपूर साड़ी पहने हुए दिखाई दीं। 

आलिया भट्ट-

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की इस पार्टी में दिखाई दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक समय पर सिड और आलिया भट्ट के अफेयर को लेकर काफी चर्चा थी।

अजय-काजोल-

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की इस पार्टी में अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ दिखाई दिए। काजोल और अजय देवगन साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे।

विक्की कौशल-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की इस रिसेप्शन पार्टी में विक्की कौशल दिखाई दिए। 

 

वरुण धवन और नताशा दलाल -

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की इस पार्टी में बॉलीवुड एक्टर अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ दिखाई दिए। दोनों काफी अच्छे लग रहे। थे। 

रणवीर सिंह-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की इस पार्टी में रणवीर सिंह भी नजर आए। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag