बॉलीवुड के 10 ऐसे सितारे जिनकी मौत के रहस्य से अब तक नहीं उठा पर्दा

बॉलीवुड के कई ऐसे मशहूर किरदार हैं जो अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन हमारे दिलों में उनकी यादें हमेशा जिन्दा रहेंगी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

बॉलीवुड के कई ऐसे मशहूर किरदार हैं जो अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन हमारे दिलों में उनकी यादें हमेशा जिन्दा रहेंगी। ऐसे कलाकार जो जिनकी मौत एक अनसुलझी कहानी बनकर रह गई। जिनका राज आजतक कोई नहीं पता नहीं लगा सका। चाहे बात अभिनेत्री दिव्या भारती की करें या सिंगर केके और सुशांत सिंह राजपूत की। बॉलीवुड में कई ऐसी महान हस्तियां हुई हैं जिनकी लाइफ बहुत शानदार बीती लेकिन उनकी मौत किस तरह हुई ये एक रहस्य बनकर रह गयी। आज हम आपको 10 ऐसे फिल्मी सितारों के बारे में बताएंगे जिनकी मौत आज भी एक रहस्य है।

सुशांत सिंह राजपूत

साल 2020, तारीख 14 जून…जैसे ही खबर आई कि सुशांत सिंह राजपूत ने सूइसाइड कर लिया है, कोई मानने को तैयार ही नहीं हुआ। क्या सुशांत की सच में मौत हो गई है? जब पता चला कि हां यह बात सच है तो आंखों के आगे अंधेरा सा छा गया। सुशांत की लाश उनके ही अपार्टमेंट में पंखे से लटकी मिली, यह जानकर फैंस का बुरा हाल हो गया। सुशांत की बहनें बिलख रही थीं और पिता बेजान से हो गए थे। लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड को बॉयकॉट करने की मांग करनी शुरू कर दी।सुशांत की मौत के बाद मानों सबके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। किसी का भी दिल यह मानने को तैयार ही नहीं था कि सुशांत सूइसाइड जैसा कदम उठा सकते हैं। वो इंसान जो हमेशा ही चांद-तारों की बात करता था, जिसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए लिस्ट बना रखी थी। जो हर निराश आदमी को खुशी और जिंदादिली से जीने की सीख देता था, वह भला ऐसा कदम कैसे उठा सकता था? सुशांत की मौत के बाद ट्विटर पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिन्होंने उनकी मौत पर कई सवाल खड़े कर दिए। फैंस का कहना था कि सुशांत ने सूइसाइड नहीं किया है, बल्कि उनकी हत्या की गई है। फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग की और कहा कि ऐक्टर की रहस्यमय मौत की सीबीआई (सीबीआई) जांच की जाए। सुशांत की मौत को 2 साल हो गए, लेकिन आज भी उनकी मौत की गुत्थी आज भी नहीं सुलझी है।

दिव्या भारती

दिव्या भारती की मौत बॉलीवुड के लिए सबसे बड़ा सदमा थी। फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चौका देने वाली मौत दिव्या भारती की ही मानी जाती है। महज 19 वर्ष की छोटी से उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी। उस समय सबकी सांसे अटक गई जब 5 अप्रैल 1993 की रात को दिव्या भारती की अपने घर पर पांचवे फ्लोर की बालकनी से गिरकर मौत होने की खबर सामने आई थी। दिव्या भारती पांचवी मंजिल से कैसे गिर गई ? क्या उन्होंने नशा किया हुआ था? फिर किसी ने जानबूझकर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया था? इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला और उनकी मौत एक रहस्य बन कर रह गयी।

श्रीदेव

बॉलीवुड की मि. इंडिया अभिनेत्री और चांदनी के नाम से मशहूर श्रीदेवी की मौत भी रहस्य बनी हुई है। दरअसल, श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी का जश्न मनाने के लिए दुबई गई थी। इस दौरान उनकी मौत हो गई। उनका निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के जुमैरा होटल के बाथटब में डूबने से हुआ। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड हिल गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होटल के स्टाफ ने बताया कि श्रीदेवी 48 घंटे तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली और इस दौरान वो अकेली थी। उसके बाद वो बाथटब में पड़ी मिली और उनकी मौत पानी में डूबने से हुई थी। यह हादसा था या साजिश, इस बारे में कोई नहीं जानता। इसके साथ ही श्रीदेवी की मौत भी एक रहस्य बनकर रह गई।

जिया खान

अभिनेत्री जिया ने खान राम गोपाल वर्मा की फिल्म “निशब्द” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिया खान की मौत 3 जून 2013 को हुई थी। पुलिस जांच के मुताबिक जिया ने आत्महत्या की थी लेकिन उनके घरवालों के मुताबिक उनकी हत्या की गई थी। सूत्रों के मुताबिक जिया खान की डेड बॉडी उनके अपार्टमेंट में लटकी हुई मिली थी, लेकिन मुंबई पुलिस भी उनकी मौत का रहस्य नहीं सुलझा पाई। आज भी जिया खान की मौत की गुत्थी अनसुलझी हुई है।

प्रत्युषा बनर्जी

छोटे पर्दे से अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की मौत से तो हम सब वाकिफ है। अभी कुछ साल पहले टीवी सीरियल बालिका वधू की कलाकार प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यूषा बनर्जी ‘बालिका वधु’ सीरियल से आनंदी के किरदार से टीवी पर छा गई थी। महज 24 साल की उम्र में उन्होंने मौत को गले लगा लिया। इनकी कहानी भी कुछ जिया खान की तरह ही थी। इन्होंने सिर्फ 24 और 25 साल की उम्र में आत्महत्या क्यों की? क्या वजह होती थी इनके आत्महत्या करने की? इस बात का आज तक पता नहीं चल पाया है। न ही इनके मौत की सही वजह सामने आई है।

महेश आनंद

इन रहस्यमयी मौतों में हिंदी फिल्मों में विलेन का रोल निभाने वाले 57 साल के अभिनेता महेश आनंद का भी नाम है। महेश आनंद की लाश उनके घर से मिली जो डि-कंपोज़ हालत में थी। उनकी मौत शव मिलने से कुछ दिन पहले ही हो गई थी। पोस्टमार्टम के लिए उन्हें उसी कपूर अस्पताल में ले जाया गया जिसमें दिव्या भारती को ले जाया गया था। महेश आनंद की मौत भी आजतक रहस्य बनी हुई है। कोई नहीं जनता महेश आनंद की मौत कैसे हुई? ये हत्या थी या आत्महत्या ये अबतक पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही इनकी मौत भी रहस्य बनकर ही रह गई।

नफीसा जोसेफ

साल 1997 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री नफीसा जोसेफ 2004 में मात्र 25 साल की उम्र में फांसी के फंदे पर झूल गई। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म “ताल” में काम किया था। नफीसा जोसेफ ने भी आत्महत्या की थी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका रहस्य अभी भी बरकरार है। नफीसा की पहचान एक मॉडल के साथ-साथ MTV की होस्ट की भी थी। 30 जुलाई 2004 को उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। नफीसा के माता पिता ने आत्महत्या की वजह उनकी शादी टूटना बताया था। लेकिन हकीकत क्या है इस बारे में कोई नहीं जानता?

सिल्क स्मिता

शायद ही ऐसा कोई हो जो भारतीय सिनेमा की पूर्व अभिनेत्री सिल्क स्मिता को नहीं जानता। सिल्क स्मिता 1993 में चेन्नई में स्थित अपने घर में मृत पाई गई थी। उनकी मौत भी वक्त के साथ एक रहस्य बनकर ही रह गई। सिल्क स्मिता अपने जमाने में बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर जानी जाती थी। सिल्क उर्फ विजयलक्ष्मी को विवादित एक्ट्रेस में भी गिना जाता है। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। माना जाता है कि अकेलेपन की वजह से वो शराब और नशे की गिरफ्त में आ गई थी। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने भी पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। उन्होंने नशे की लत के कारण अपनी जिंदगी खत्म की थी या किसी और वजह से यह एक रहस्य है। इसके बारे में आज तक कोई भी नहीं जान पाया है।

गुरु दत्त

अपने अभिनय और निर्देशन दोनों के लिए गुरु दत्त का नाम बहुत ख़ास था। लेकिन निजी जिंदगी में पत्नी गीता दत्त से उनका रिश्ता बिल्कुल बिखर चुका था और अक्सर झगड़ा होता था। 9 अक्टूबर 1964 को ऐसे ही एक झगड़े के बाद उनके दोस्त अबरार अलवी मिलने पहुंचे तो गुरु दत्त शराब पी रहे थे। अगले दिन अबरार अल्वी आए तो उन्होंने देखा कि गुरु दत्त की मेज पर एक गिलास रखा हुआ था जिसमें एक गुलाबी रंग का तरल पदार्थ बचा हुआ था और गुरु दत्त की मौत हो चुकी थी।

सिद्धार्थ शुक्ला

अभी लोग सुशांत सिंह राजपूत के मौत के गम से उभरे भी नहीं थे कि 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने सबका दिल दहला दिया। मिली जानकारी के अनुसार 1 सितंबर 2021 की रात जब सिद्धार्थ शुक्ला सोने गए थे। सिद्धार्थ शुक्ला की 2 सितंबर की सुबह साइलेंट हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई लेकिन फैंस मानने को तैयार नहीं थे। कई तरह के सवाल उठे। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत कैसे हुई? कल तक तो सब ठीक था फिर रात में ऐसा क्या हुआ था? सिद्धार्थ शुक्ला ने क्या खाया था? उनके पास मौत के वक्त कौन था? सिद्धार्थ शुक्ला तो चले गए पर अपने पीछे सवालों की ऐसी गुत्थी छोड़ गए, जो आजतक नहीं सुलझ पाई है। अब भी फैंस सिद्धार्थ शुक्ला की मौत का रहस्य किसी ने सुलझा नहीं पाया है।

calender
02 June 2022, 01:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो