स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पहली पुण्यतिथि, सैंड आर्टिस्ट ने समुद्र किनारे बनाई भव्य तस्वीर

लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समुद्र किनारे लता दीदी की रेत से मूर्ति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज पहली पुण्यतिथि है। लता दी हिंदी सिनेमा की महान गायिका रहीं। लता मंगेशकर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके मधुर गीत हमेशा दुनिया में सुने जाएंगे। लता दी ने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों के गाने गाए हैं। आज हर किसी की जुबान पर उनके गीत चढ़े हुए हैं। संगीत इंडस्ट्री में दिए गए अतुलीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

लता मंगेशकर का जन्म

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर, 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता पं. दीनानाथ मंगेशकर संगीत इंडस्ट्री के जाने पहचाने नाम थे। साल 1942 में लता मंगेशकर के पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी लता जी के कंधे पर आ गई। उनके चार भाई-बहन हैं इनमें आशा भोसले, उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर, हृदयनाथ मंगेशकर हैं। वर्ष 1948 में आई फिल्म महल में लता मंगेशकर ने गाना गाया था, ये गाना अभिनेत्री मधुबाला पर फिल्माया गया था। इस गाने ने लता दीदी को बतौर सिंगर हिंदी सिनेमा में पहचान दिलाई।

पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम

लता मंगेशकर की 6 फरवरी को पहली पुण्यतिथि है। लता दीदी को को याद करने हुए कई कार्यक्रम का आजोयन किया गया है। मुबंई में आज कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को राष्ट्र की आवाज लता दीदी के नाम पर प्रोग्राम हुआ।

कई पुरस्कारों से किया गया सम्मानित

लता दीदी को कई सारे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने करियर में 30 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। कई बार उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। लता को साल 1969 में सरकार ने पद्म भूषण और 2001 में भारत रत्न दिया था।

सैंड आर्टिस्ट ने बनाई तस्वीर

लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने समुद्र किनारे लता दीदी की रेत से मूर्ति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस पर उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘सैंड आर्ट के जरिये लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। महाप्रभु जगन्नाथ उन्हें सद्गति प्रदान करें।’ 11पिछले साल हुआ थी निधन 6 फरवरी 2022 को 92वें साल की उम्र में लता मंगेशकर का निधन को गया था। उनके अंतिम संस्कार में पीएम मोदी समेत कई बॉ

calender
06 February 2023, 01:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो