Bigg Boss से ज्यादा क्यों हिट हुआ कंगना का Lock UPP

फरवरी के महीने में शुरू हुआ कंगना रनौत का शो लॉकअप अब देखते देखते अपने ग्रैंड फिनाले की ओर पहुंच चुका है। 7 मई को लॉकअप का ग्रैंड फिनाले है।

Janbhawana Times

फरवरी के महीने में शुरू हुआ कंगना रनौत का शो लॉकअप अब देखते देखते अपने ग्रैंड फिनाले की ओर पहुंच चुका है। 7 मई को लॉकअप का ग्रैंड फिनाले है।

उससे पहले आइए जानते हैं कि इतने कम समय में शो इतना हिट हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

शो के शुरुआत में इस शो को सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस से तुलना की जा रही थी। लेकिन एकता कपूर ने दावा किया था कि उनका शो बाकी रियलिटी शो से काफी अलग है। जो स्ट्रीम होते ही धूम मचाने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

एकता कपूर ने अपने शो को धमाकेदार बनाने के लिए धाकड़ गर्ल का चुनाव किया। यानी कंगना रनौत को अपने शो का होस्ट बनाया और कंगना रनौत भी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी और इस शो को हिट कर डाला।

यह भी है कि इस शो का कॉन्सेप्ट दूसरे रियलिटी शो से काफी हद तक अलग है जो शो को अपने फैंस से जोड़कर रखा।

शो में कंगना कभी गलती करने वालों को फटकार लगाती तो वहीं कभी उनका दर्द जानकार इमोशनल होती हुई दिखाई दी।

करण कुंद्रा के शो में एंट्री लेने से भी शो को काफी फायदा पहुंचा। जिस हफ्ते करण कुंद्रा ने जेलर बनकर शो में एंट्री ली उसके बाद से ही शो के व्युज में काफी उछाल देखने को मिला।

इसके साथ ही एकता कपूर ने शो के कंटेस्टेंट का सिलेक्शन भी काफी सोच-समझकर किया। यानी सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट को ही अपने शो में एकता कपूर लेकर आई फिर चाहे वह स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी हो या फिर सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा।

लॉकअप की पब्लिसिटी भी काफी कमाल की रही क्रीम से पहले ही शो को इतना ज्यादा प्रमोशन हो गया था कि रियलिटी शो के फैंस खुद को शो देखने से रोक ही नहीं पाए।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag