बहुत जल्द हो सकता है 'कांतारा 2' का एलान,दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार

Kantara 2 Announced wait: कांतारा 2 सुपरहिट होने के बाद अब कांतारा 2 की स्क्रिप्ट अब पूरी तरह तैयार हो चुकी है। दर्शकों को बहुत जल्द इस फिल्म के अनाउंसमेंट की खबर मिल सकता है।

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

Kantara 2: 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा 2' को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। ऋषभ शेट्टी की स्टारर फिल्म 'कांतार' 2022 की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म सुपरहिट होने के बाद से ही 'कांतारा' पार्ट 2 की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के मेकर्स जल्द 'कांतार' का पार्ट 2 रिलीज करने का ऐलान कर सकते हैं।

जल्द होगा 'कांतारा 2' का ऐलान

जानकारी के मुताबिक बहुत जल्द फिल्म 'कांतारा 2' का अनाउंसमेंट हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक 'कांतारा 2' की स्क्रिप्ट लगभग-लगभग समाप्त हो चुकी है। इस फिल्म के स्क्रिप्ट से प्रोड्यूसर विजय और अभिनेता- निर्देशन ऋषभ शेट्टी काफी खुश'है। फिल्म के 100 दिन पूरे होने की खुशी में एक पार्टी रखा गया था जिसमें इसका सीक्वल बनाने का ऐलान किया गया था। बस अब दर्शकों को उस समय का इंतजार है जब 'कांतारा 2' अनाउंस होगी। फिलहाल फिल्म के मेकर्स शूटिंग के लिए बेहतरीन लोकेशन को सर्च कर रहे हैं।

 फिल्म 'कांतारा' के बारे में

ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतरा' को हम्बेल फिल्म के बैनर तले बनाया गया था। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी अहम भूमिका निभाया था। 'कांतार' फिल्म को 16 हजार करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, हालांकि इतने कम बजट में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इसके साथ ही फिल्म में ऋषभ शेट्टी की भूमिका को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। आपको बता दें कि  कांतारा मूवी को आईएमडीबी ने 8.3 की रेटिंग दी है। 

'कांतारा' फिल्म की कहानी

ऋषभशेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म की कहानी की शुरुआत कर्नाटक के तटीय मेंगलर इलाके में सन 1847 में घटी एक घटना से होती है। उस समय एक राजा ने वहां एक स्थानीय देवतापंजुरी की मूर्ति को अपने सुख-शांति के लिए वहां के ग्रामीणों को बड़ी भूमि दान की थी। उस दौरान देवता ने कहा था कि अगर राज ने यह जमीन वापस मांगी तो वो कभी उसे माफ नहीं करेंगे। उसके बाद राज के एक वंशज को जमीन की लालच आ जाती है और वह भूत कोला के दौरान देवता बने नर्तक पर सवाल उठाते है, और उनसे जमीन मांगते है जिसके बाद नर्तक के भीतर आए देवता नाराज होकर जंगल में जाकर गायब हो जाते हैं। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag