67th Grammy Awards: भारत की म्यूजिशियन चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, शेयर किया खुशी का पल

Chandrika Tandon wins Grammy: चंद्रिका टंडन ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. उन्होंने बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता है.

Dimple Yadav
Edited By: Dimple Yadav

Chandrika Tandon wins Grammy: इंडियन-अमेरिकन सिंगर और एंटरप्रेन्योर चंद्रिका टंडन ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता है. उन्हें यह अवॉर्ड उनके एल्बम 'त्रिवेणी' के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम कैटेगरी में मिला है. ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर चंद्रिका बहुत खुश हैं और उन्होंने यह अवॉर्ड अपने को-कोलैबरेटर, दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक Wouter Kellerman और जापानी वायलिन वादक Eru Matsumoto के साथ साझा किया.

चंद्रिका टंडन एक ग्लोबल बिजनेस लीडर भी हैं और वह PepsiCo की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई की बड़ी बहन हैं. उनका जन्म चेन्नई में हुआ था, और उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से मास्टर डिग्री प्राप्त की.

चंद्रिका टंडन कौन हैं?

अवॉर्ड जीतने के बाद चंद्रिका ने रिकॉर्डिंग एकेडमी से कहा, "इस कैटेगरी में हमारे पास बहुत अच्छे नॉमिनेशन थे. यह सच है कि हमने अवॉर्ड जीता है, और यह हमारे लिए बहुत खास पल है. जिन म्यूजिशियंस के साथ हम नॉमिनेट हुए थे, वे सभी शानदार हैं." चंद्रिका को अवॉर्ड फंक्शन में एथनिक अटायर में देखा गया. वह पिंक कलर के हैवी सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं.

ग्रैमी अवॉर्ड में कौन-कौन नॉमिनेट हुए थे?

बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम कैटेगरी में रिकी केज का 'Break of Dawn', रुइचि सकामोटो का 'Opus', अनुष्का शंकर का 'Chapter II: How Dark It Is Before Dawn' और राधिका वेकारिया का 'Warriors of Light' नॉमिनेट हुए थे.

ग्रैमी अवॉर्ड के बारे में

ग्रैमी अवॉर्ड्स म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स हैं. यहां दुनिया भर के सबसे टैलेंटेड म्यूजिशियंस और हिट म्यूजिक को सराहा जाता है. इस साल 67वां ग्रैमी अवॉर्ड्स लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में हुआ. इस फंक्शन को रिकॉर्डिंग एकेडमी ने आयोजित किया था, और इसे भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag