Adipurush Release: हर थिएटर में खाली रखी जाएगी एक सीट, मेकर्स ने किया ऐलान, दिलचस्प है वजह

प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज के समय मेकर्स ने हर थिएटर में एक सीट भगवान हनुमान के लिए खाली रखने का ऐलान किया है।

calender

Adipurush: भगवान राम के जीवन पर आधारित प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरूष जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दर्शकों को इस फ़िल्म का इंतजार तब से है जब से इसके बनने का ऐलान हुआ था। फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी आप में। फ़िल्म के रिलीज से 10 दिन पहले मेकर्स ने ऐसा ऐलान किया जिसे सुनकर लोग खुश हो गए। एलान हुआ की सभी सिनेमाघरों में बजरंगबली के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाएगी।  

सभी सिनेमाघरों में बजरंगबली के लिए एक सीट खाली छोड़ने की खबर के बाद से ही फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। और अब फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है फिल्म 16 जून को रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास भगवान राम की भूमिका में नजर आएँगे तो वहीं कृति सेनन माँ सीता का किरदार निभा रही हैं।

ये फिल्म 500 करोड़ रुपए के बजट से बनी है और रिपोर्ट्स की मानें तो इस फ़िल्म ने रिलीज से पहले ही 432 करोड़ की रिकवरी कर ली है। First Updated : Tuesday, 06 June 2023