Adipurush Film Update: लेखक मनोज मुंतशिर का बड़ा एलान, फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग्स में होंगे बदलाव

Adipurush Film Update: फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज होने के बाद से ही लोग इसके डायलॉग्स को लेकर आपत्ति ज़ाहिर कर रही है, ऐसे में लेखक मनोज मुंतशिर ने बड़ा एलान कर दिया है -

Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • फिल्म के डायलॉग्स को लेकर लेखक मनोज मुंतशिर का बड़ा एलान

Adipurush Film Update: बॉलीवुड फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून 2023 को रिलीज होने के बाद से ही काफी विवादों के घेरे में चल रही है। यह फिल्म रिलीज होने के पहले से ही किरदारों को लेकर काफी चर्चाओं में थी, लेकिन अब जब यह रिलीज हो चुकी है तो लोगों ने फिल्म के डायलॉग्स को लेकर भी आपत्ति जताई है। ऐसे में वह सभी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी करते नज़र आ रहे हैं। 

फिल्म के डायलॉग्स ने फैंस को किया निराश 

आपको बता दें कि इतने विवादों के बावजूद भी प्रभास के फैंस फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज होने को लेकर काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। रिलीज होने पर पहले दिन लोगों की काफी भीड़ सिनेमाघरों में  देखने को मिली। लेकिन फिल्म के डायलॉग्स ने लोगों को काफी निराश किया है। सभी ने इसके डायलॉग्स को लेकर एक ही शिकायत की है कि - इस फिल्म के सभी डायलॉग्स रामायण के समय के नहीं बल्कि आज के समय के लगते हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग फिल्म के डायलॉग्स की आलोचना कर रहें हैं। 

लेखक मनोज मुंतशिर ने किया बड़ा एलान 

फिल्म 'आदिपुरुष' को विवादों के घेरे में देख लेखक मनोज मुंतशिर ने एक बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने कहा है कि फिल्म के डायलॉग्स में बदलाव किया जायेगा जिससे लोगों को आहत न पहुंचे। 

लेखक मनोज मुंतशिर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ये जानकारी सांझा की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि - "आपकी भावनाओं से बढ़ा कुछ भी नहीं है......मैं सवांदों की ओर से कई तर्क आपके सामने पेश कर सकता हूँ, लेकिन इससे आपकी पीड़ा को कम नहीं होगी, हमने यह निर्णय लिया है की  फिल्म में जो आपत्तिजनक डायलॉग्स हैं उनमें बदलाव कर दिया जायेगा"।   
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag