Allu Arjun Birthday: रियल लाइफ में भी पुष्पा राज की तरह फायर है अल्लू अर्जुन, एक्टर ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तौफा

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने अभिनय और डांस से लाखों करोड़ो दिलों पर राज करते है। फैंस उनकी फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार करते है। सुपरस्टार अल्लु अर्जुन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं तो आइए उनके जन्मदिन का खास मौके पर उनके बारे में जानते है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

हाइलाइट

  • साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले अल्लु अर्जुन अपने अलग अंदाज और अभिनय के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते है। साउथ इंडस्ट्री में अल्लु अर्जुन को स्टाइलिश स्टार भी कहा जाता है। अपने लुक और एक्टिंग से बड़े-बड़े सितारों को मात देते है। एक्टर अल्लु अर्जुन के चाहने वाले केवल साउथ में ही नहीं बल्की देश के कोने-कोने में है। तो आइए साउथ के मशहूर एक्टर अल्लु अर्जुन के जन्मदिन के खास मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें जानते है।

साउथ के जाने माने अभिनेता में गिने जाने वाले अल्लु अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को एक तमिल परिवार में हुआ था। अभिनेता अल्लु अर्जुन बेहद कम उम्र से ही फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा रहे हैं। अल्लु अर्जुन बाल कलाकार के रूप में फिल्म विजेता और डैडी में अभिनय किया है। हालांकि सुपरस्टार अल्लु अर्जुन को पहला ब्रेक फिल्म गंगोत्री से मिला था, गंगोत्री से अल्लु अर्जुन ने बतौर लीड रोल में अपना डेब्यू किया।

इस फिल्म से मिली पहचान

साल 2004 अल्लु अर्जुन के एक्टिंग करियर के लिए अहम माना जाता है क्योंकि 2004 में सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म आर्या ने एक्टर को बुलंदियों पर पहुंचाया और इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिया, दर्शक अल्लु अर्जुन की फिल्म आर्या को खूब प्यार दिया। फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से अल्लु अर्जुन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद एक्टर अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डांस का जलवा दिखा कर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अल्लु अर्जुन अपने अलग अंदाज और एक्टिंग के दम पर कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके है जिसमें पांच नंदी पुरस्कार के साथ पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किए जा चुके है।

शानदार डांसर के साथ बेहतरीन गायक

अल्लु अर्जुन में वो सभी गुण है जो एक सुपरस्टार में होनी चाहिए। अल्लु अपने दमदार एक्शन से फैंस को एंटरटेन तो करते ही हैं साथ ही वह अपने दमदार कॉमिक से भी दर्शकों को हंसाते है। अल्लु अर्जुन एक बेहतरीन डांसर के साथ-साथ लाजवाब सिंगर भी है। बता दें कि साल 2016 में आई फिल्म सरोइनोड्डु में अल्लु अर्जुन ने अपने बेहतरीन सिंगिग से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया था। एक्टर द्वारा गाए गए इस गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

अल्लु अर्जुन निजी लाइफ

सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर ने स्नेहा रेड्डी से शादी रचाई है। बता दें कि एक्टर की मुलकात स्नेहा से एक दोस्त की शादी में हुई थी जिसके बाद अल्लु अर्जुन स्नेहा को देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। उसके कुछ समय बाद जब स्नेहा अपनी पढ़ाई पुरी करके अमेरिका से इंडिया आई तो एक्टर ने उनके घर शादी का प्रस्ताव भेजा हालांकि स्नेहा के पिता पहले इस रिश्ते से इनकार कर दिए लेकिन कुछ समय बाद शादी के लिए मान गए।

पुष्पा 2 का टीजर रिलीज

बता दें कि साउथ सुपरस्टार अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपने आने वाली फिल्म पुष्पा द रुल का टीजर रिलीज किया है। जिसे देखने के बाद दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ गया है। टीजर के अलावा पुष्पा 2 का एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है। पुष्पा द रुल के नए पोस्टर में एक्टर अल्लु अर्जुन एक अलग अंदाज में नजर आ रहे है। इस पोस्टर को देखने बाद फैंस अभिनेता पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

calender
08 April 2023, 11:08 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो