अंबानी परिवार के NMACC के उदघाटन में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का ब्राइडल लहंगा बना खूबसूरत सेंटर पीस, जानिए इससे जुडी कुछ दिलचस्प बातें

अंबानी फैमिली के NMACC के उदघाटन में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ब्राइडल लहंगे जैसा हू - ब - हू लेहंगा बना खूबसूरत शो पीस, जानिए लहंगे से जुडी कुछ हैरान कर देने वाली बातें आखिर क्या है इसमें ऐसा खास?

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • एक्ट्रेस का रेस कलर ब्राइडल लहंगे की कीमत 70 से 90 लाख रुपए है, जिसे सुन हर कोई हैरान है।

हर लड़की का सपना होता है की उसकी शादी बड़ी ही धूम - धाम से और खास रहे। वहीँ अगर बात आये शादी में ब्राइडल लहंगे की तो लड़की इसके लिए काफी समय से तैयारी करने में लग जाती है। जिससे वह सबसे खूबसूरत लगे। हाल ही में अंबानी परिवार ने NMACC का उदघाटन किया था। जहाँ बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ब्राइडल लहंगे जैसा ही हू - ब - हू लहंगा वहां का खूबसूरत सेंटर बना। जिसकी एक पिक्चर भी सोनम कपूर ने अपने सोशल अकाउंट से शेयर की थी। 

एक्ट्रेस के लहंगे में क्या है खास बात?


 हाल ही में अंबानी परिवार के NMACC के उदघाटन में एक्ट्रेस सोनम कपूर के जैसे ब्राइडल लहंगे को शो के तौर पर वहां पेश किया गया था। जो की सबकी नज़रों में रहा। जिसकी तस्वीरें सोनम कपूर ने खुद भी सोशल मीडिया पर शेयर की। सोनम कपूर के इस ब्राइडल लहंगे की कुछ ऐसी खास बातें हैं जो की आपको काफी हैरान कर देंगी। एक्ट्रेस के इस ब्राइडल लहंगे की कीमत करीबन 70 से 90 लाख तक की है। जिसे सुन हर कोई हक्का - बक्का रह जाता है। 

एक्ट्रेस के इस शानदार और खूबसूरत ब्राइडल लहंगे को डिजाइन किया है अनुराधा वकील ने। इस लहंगे में का रंग लाल है और इसपर गोल्डन कलर के लेस वर्क को बड़ी ही बारीकी से किया हुआ। 

यह बातें बनाती है लहंगे को ओर भी खास 

* बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के इस लहंगे को डिजाइन और तैयार करने में पूरे 6 महीनों का वक्त लगा था। इस लहंगे को मध्य प्रदेश के महेश्वर नामक एक जगह पर तैयार किया गया था। 

* इस लहंगे पर कालाबट्टू नामक एक तकनीकी से धागे की शानदार कारीगरी की गयी है। 

* एक्ट्रेस के इस लहंगे के घूँघट में फ्लोरल वर्क बड़ी ही शानदार तरीके से किया गया है और कमल के फूल का डिजाइन किया गया है। 

* एक्ट्रेस ने इस लहंगे के साथ राजपुताना स्टाइल वाली ज्वेलरी कैरी की है और साथ ही हाथ में डिमांड के कड़े और चूड़ियां पहनी है। 

calender
07 April 2023, 04:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो