भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में समर सिंह गाजियाबाद से हुआ गिरफ्तार
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या केस में पुलिस में आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आज समर सिंह की कोर्ट में पेशी होगी।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह को उत्तर प्रदेस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात हिरासत में लिया। गाजियाबाद के DCP निपुण अग्रवाल के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया। इसके बाद उसे वाराणसी ले जाया जाएगा।
समर सिंह को आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से ट्रांजिट रिमांड लेगी और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस उसे वाराणसी लेकर आएगी। समर सिंह को अभी गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में ही रखा गया है। आरोपी पिछले काफी समय से चार्म क्रिस्टल सोसाइटी में छुपा हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में कई जगहों पर जांच कर रही थी। आकांक्षा की आत्महत्या के 11 दिन बार आरोपी समर सिंह आज गिरफ्तार हो चुका है।


