Alpha Trailer Out: लंका में मचेगा बवाल जब आलिया भट्ट-ऋतिक रोशन की जोड़ी करेगी कमाल

यश राज फिल्म्स द्वारा बनाई गई आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म अल्फा का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आ रही है.

calender

मुंबई: यश राज फिल्म्स द्वारा बनाई गई आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में आलिया भट्ट जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आ रही है, जिसके चलते फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. ट्रेलर देखने के बाद पता चलता है कि कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसके उसके पीता ने इसलिए पाला पोसा ताकि वह सीक्रेट प्रोग्राम 'अल्फा' के लिए उसका इस्तेमाल कर सके. वहीं फिल्म 'अल्फा' में बॉबी देओल आलिया भट्ट के पिता के रूप में नजर आ रहे है. 

'अल्फा' के ट्रेलर में क्या खास? 

ट्रेलर को YRF के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.  2 मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार से होती है. जहां उनसे एक शख्स सवाल करता कि हम इसे क्या बुलाएंगे। इस दौरान बॉबी देओल नन्ही आलिया को देखते हुए कहते है "इसकी मां का नाम जानकी था, हम इसे सीता बुलाएंगे". वहीं ट्रेलर आलिया भट्ट लो आवाज की साथ आगे बढ़ता है.

आलिया भट्ट कहती है "एक कहानी सुनती हूं, एक राक्षस था और घमंड उसका शस्त्र था. वो धोखे से राज करता था और झूठ से जीतता था. एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया. इतिहास जानता है ये कहानी कैसे खत्म हुई, पर इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है."

बॉबी देओल और अनिल कपूर 

फिल्म में आगे देखने को मिलता है कि जब आलिया को इस बात का पता चलता की बॉबी देओल उसकी असली पिता नहीं है और उसे बचपन में किडनैप किया था ताकि उसका इस्तेमाल किया जा सकें. इसके साथ आलिया बॉबी देओल की लंका को सर्वनाश करने का प्लैन बनती है. वहीं इस प्लैन में अनिल कपूर आलिया का साथ देते हुए नजर आएंगे.

 ऋतिक रोशन और शरवरी वाघ 

बता दें, फिल्म में शरवरी वाघ और ऋतिक रोशन भी आलिया का साथ देते हुए दिखाई देंगे. लेकिन फिलहाल  ऋतिक रोशन के किरदार को लेकर सस्पेंस बरकरार है, जिसने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

Hrithik Roshan Instagram @yrf

कब होगी रिलीज?  

फिल्म 'अल्फा' की खास बात है कि ये यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई फिल्म है. वहीं फिल्म  3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब देखना होगा की क्या ट्रेलर की तरह फिल्म 'अल्फा' भी लोगों पर अपना जादू चला पाती है या नहीं? First Updated : Wednesday, 17 June 2026