फिल्मों से बिजनेस तक, कितनी कमाई करती हैं अनुष्का शर्मा? बर्थडे पर जानें नेटवर्थ
अनुष्का शर्मा जिनका जन्म 1 मई 1988 को हुआ था, भारत की सबसे सफल अभिनेत्रियों और बिजनेसवुमेन में से एक हैं. वह 37 साल की हैं लेकिन आज यानी 1 मई 2026 को 38 साल की हो जाएंगी.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों ही दुनिया के सबसे प्यारे कपल हैं. उनके फैंस की संख्या बहुत ज्यादा है और वे अपनी मौजूदा ऊंचाई तक सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पहुंचे हैं। अनुष्का शर्मा जिनका जन्म 1 मई 1988 को हुआ था, भारत की सबसे सफल अभिनेत्रियों और बिजनेसवुमेन में से एक हैं.
कितनी साल की हो जाएगी आज
वह 37 साल की हैं लेकिन आज यानी 1 मई 2026 को 38 साल की हो जाएंगी. विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते बल्कि अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताना पसंद करते हैं. विराट और अनुष्का ने अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अपना पूरा साम्राज्य अपनी शर्तों पर खड़ा किया है.
अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ
अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति 255 करोड़ है. वे प्रति फिल्म 10 करोड़ से 15 करोड़ के बीच फीस लेती हैं। वे कई ब्रांड्स का एंडोर्समेंट करती हैं. अनुष्का का अपना एक प्रोडक्शन हाउस और एक कपड़ों का ब्रांड भी है, जिनसे उन्हें काफी कमाई होती है. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुल संपत्ति मिलाकर 1,300 करोड़ है.
अपने बच्चों को रखती है सोशल मीडिया से दूर
यह कपल अक्सर अपनी प्यारी तस्वीरें एक-दूसरे के साथ शेयर करते रहते है. अनुष्का और विराट अपने दोनों बच्चों को लोगों की नजरों से और सोशल मीडिया से दूर रखने की पूरी कोशिश करते हैं. इस जोड़े के दो बच्चे हैं, एक बेटी जिनका नाम वामिका है और एक बेटा जिनका नाम अकाय है.
कहां से कमाई करती हैं अनुष्का शर्मा
भले ही अनुष्का ने बॉलीवुड से कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया हो लेकिन अपने एक दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं. फिल्में ही अनुष्का की कमाई का मुख्य जरिया हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक्ट्रेस हर प्रोजेक्ट के लिए 7 करोड़ लेती हैं और प्यूमा और लिवस्पेस जैसे बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं. इसके अलावा वह अपने प्रोडक्शन हाउस 'Clean Slate Filmz' और अपने कपड़ों के ब्रांड 'Nush' जैसे वेंचर्स से भी रेवेन्यू कमाती हैं.
अनुष्का शर्मा की पढ़ाई
एक आर्मी ऑफिसर की बेटी होने के नाते अनुष्का को अपने बचपन में काफी घूमना पड़ा लेकिन उनकी परवरिश मुख्य रूप से बैंगलोर में हुई. उन्होंने बैंगलोर के आर्मी स्कूल में पढ़ाई की जहां वे क्रिकेटर एम.एस. धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की क्लासमेट थीं. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने बैंगलोर के माउंट कार्मेल कॉलेज से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की. स्कूल के दिनों में उन्होंने कथक और जैज जैसे कई तरह के डांस सीखे. कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली गई और इसी राह पर चलते हुए वे आखिरकार बॉलीवुड तक पहुंचीं.


