पीरियड्स में भी डांस की आग! आयशा खान का धुरंधर गाने पर बड़ा खुलासा, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

धुरंधर फिल्म का सुपरहिट गाना शरारत को लेकर एक बहुत खुलासा हुआ है. आयशा खान ने बताया कि गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें पीरियड्स हो रहे थे, इसके बावजूद भी वह जोश के साथ डांस की.

calender

फिल्म 'धुरंधर' के सुपरहिट गाने 'शरारत' की शूटिंग के दौरान आयशा खान ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि गाने की शूटिंग के समय उन्हें पीरियड्स हो रहे थे. इस खुलासे पर इंटरनेट पर लोगों ने उनकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म की खूब तारीफ की है. कई यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने इसे बखूबी निभाया और उनकी एनर्जी देखकर हैरान हैं.

आयशा ने इंटरव्यू में किया खुलासा 

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में आयशा ने बताया, “शूटिंग सिर्फ दो दिन की थी, लेकिन बहुत भागदौड़ भरी रही. उन दिनों मुझे पीरियड्स हो रहे थे. आप जानते हैं कि पीरियड्स में शरीर फूल जाता है और अच्छा नहीं लगता. काश मैं अपने बेस्ट फॉर्म में होती. बहुत काम था, समय कम था. इतना नाचने के बाद हमारी हड्डियां दुख रही थी. मैं बहुत थक गई थी और भावुक हो रही थी. शायद पीरियड्स की वजह से इमोशंस ज्यादा हावी हो गए थे. मैं खुद को रोक नहीं पाई और रो पड़ी. ये खुशी के आंसू थे.”

इंटरनेट पर मिली तारीफों की बौछार

आयशा के इस बयान पर सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, “हे भगवान, पीरियड्स में ऐसे मुश्किल स्टेप्स कैसे किए? आपको सलाम.” दूसरे ने कहा, “पीरियड्स में भी इतनी एनर्जी. आपने कमाल कर दिया, बस.” 

एक और कमेंट था, “पीरियड्स के दौरान भी इस एनर्जी से डांस? आपकी डेडिकेशन को सलाम.” कई लोगों ने लिखा, “आपने गाने को पूरी तरह अपना बना लिया. पीरियड्स में भी इतनी खूबसूरती से निभाया, वाह.” यूजर्स की ये तारीफें दिखाती हैं कि लोग आयशा की लगन और हिम्मत से प्रभावित हैं.

200 मिलियन से ज्यादा व्यूज

'शरारत' गाना रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का हिस्सा है, जिसमें आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा ने कराची स्टाइल की भव्य शादी में नाचते हुए कमाल दिखाया. गाने को शशवत सचदेव ने कंपोज किया, मधुबंती बागची और जैस्मिन सैंडलस ने गाया, जबकि विजय गांगुली ने कोरियोग्राफी की. 

यूट्यूब पर यह गाना 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है. जब यह 100 मिलियन पर पहुंचा था, तब आयशा ने दिल छू लेने वाला नोट लिखा था कि उनकी मेहनत और परिवार के सपोर्ट से वह आगे बढ़ रही हैं. 'धुरंधर' एक जासूसी थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और 2025 की सबसे बड़ी हिट बनी. इसका सीक्वल भी जल्द आने वाला है. First Updated : Sunday, 08 February 2026