Bigg Boss 17: विक्की जैन के फैसले ने उड़ाए अंकिता के होश, कौन होगा पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट?....

Bigg Boss 17: बिग बॉस ने विक्का जैन और पत्नी अंकिता के सामने एक ऐसी शर्त रख दी है, जिसको मानने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हो सकता है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

Bigg Boss 17 Promo: 'बिग बॉस 17' अब काफी इंट्रेस्टिंग होता नजर आ रहा है. एक से बढ़ कर एक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. जिसको देख दर्शको के भी होश उड़ गए. आपको शो के अपकिमिंग एपिसोड में विक्की और अंकिता की लड़ाई देखने को मिलेगी. दरअसल, बिग बॉस के फैन पेज 'द खबरी' ने शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है. जिसमें बिग बॉस के प्रोमो में  ने एक ट्विस्ट के साथ मोहल्ले के तीनों मकानों को दोबारा खोलने का फैसला लिया जा रहा है. लेकिन मकानों को पाने के लिए दो सदस्यों को कीमत चुकानी पड़ेगी. 

अंकिता ने ठुकराया ऑफर
प्रोमो में बिग बॉस कहते सुनाई दे रहे हैं कि- 'मकानों के खुलने का समय आ गया है'.  यहां बिग बॉस अंकिका से पूछते हैं कि- ये दिल का मकान आपका हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको विक्की को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करना होगा. इसके जवाब में अंकिता ने कहा कि- 'नहीं मैं ऐसा नहीं करूंगी'.

विक्की के फैसले ने उड़ाए होश
 एपिसोड में बिग बॉस ने विक्की से सामने भी घर को लेकर शर्त रखी. जिसमें  बिग बॉस कहते सुनाई दे रहे हैं कि  'नील को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट किया था. लेकिन अब उनकी जगह अंकिता को नॉमिनेट कर दीजिए'. ये सुन विक्की जैन सोच में पड़ जाते हैं

विक्की का फैसला
एपिसोड में बिग बॉस विक्की जैन का फैसला सभी घरवालों के सामने सुनाते नजर आ रहे हैं.  प्रोमो में उनका फैसला तो पता नहीं चला है. लेकिन इस फैसले के बाद अंकिता और विक्की के बीच बहस जरूर होती नजर आ रही है. तो अब देखना होगा कि विक्की ने क्या अंकिता को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है या नही.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो