बॉबी देओल की बंदर पर उठे सवाल! प्रोड्यूसर ने कहा एंटी-वुमन नहीं, प्रो-जस्टिस फिल्म है

बंदर एक डार्क थ्रिलर है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल का किरदार समीर एक डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से मिलता है। दोनों के बीच चैट होती है। इसके बाद अचानक पुलिस आकर समीर को गिरफ्तार कर लेती है।

calender

मुंबई: बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से वो पहली बार डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे हैं। ‘बंदर’ पहले ही कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में तारीफ बटोर चुकी है। अब लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फैन्स इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म की कहानी क्या है?  

‘बंदर’ एक डार्क थ्रिलर है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि बॉबी देओल का किरदार समीर एक डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से मिलता है। दोनों के बीच चैट होती है। इसके बाद अचानक पुलिस आकर समीर को गिरफ्तार कर लेती है।

समीर का कहना है कि उस पर झूठा केस लगाया गया है। वहीं लड़की का किरदार भी कहानी में सस्पेंस बढ़ाता है। ट्रेलर देखने के बाद कई लोगों को लगा कि फिल्म में महिलाओं को निगेटिव तरीके से दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इसे ‘एंटी-वुमन’ फिल्म कहा जाने लगा।

प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने दिया जवाब   

फिल्म को लेकर उठ रहे सवालों पर अब प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाऊ से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि ‘बंदर’ महिलाओं के खिलाफ नहीं है। ये फिल्म न्याय के लिए एक आदमी की लड़ाई पर बनी है।

निखिल ने कहा, “हमारी फिल्म महिलाओं के खिलाफ बिल्कुल नहीं है। हम भी ट्विशा शर्मा केस को देख रहे हैं। जो हुआ वो बेहद दुखद है। उसकी सही जांच होनी चाहिए। अगर अपराध हुआ है तो दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए। ‘बंदर’ एंटी-वुमन नहीं, प्रो-जस्टिस फिल्म है।”

न्याय पर यकीन जरूरी है   

निखिल ने आगे कहा कि कोई भी ये नहीं कह रहा कि महिला के साथ गलत होने पर उस पर यकीन मत करो। लेकिन न्याय पर यकीन करना भी उतना ही जरूरी है। हम किसी एक जेंडर से ज्यादा न्याय में भरोसा रखते हैं। यही हमारे संविधान और कानून की सबसे बड़ी ताकत है।

यही लोकतंत्र की नींव है। अंत में जीत न्याय की ही होनी चाहिए। बॉबी देओल की ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ सबा आजाद, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी और सपना पब्बी जैसे कलाकार नजर आएंगे। First Updated : Saturday, 30 May 2026