score Card

दीपिका का गाना 'दीवानी मस्तानी' ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर छाया, रणवीर ने किया रिएक्ट

निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से दीपिका पादुकोण का गाना 'दीवानी मस्तानी' अकादमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर प्रदर्शित किया गया था. ये वीडियो 3 अप्रैल को शेयर किया गया था

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

The Academy Share Deepika Padukone Deewani Mastani Song: निर्देशक संजय लीला भंसाली की फैमस फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' लोगों को खूब पंसद आई थी. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म ने कमाई भी काफी अच्छी की थी. वहीं अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से दीपिका पादुकोण का दिल को छू देने वाला गाना दीवानी मस्तानी' द अकादमी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दिखाया गया था. 

इस  फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका में थे अभिनेता और दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह ने द एकेडमी पोस्ट में कमेंट में तारीफ की. दीपिका ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर किया. अनजान लोगों के लिए, श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया 'दीवानी मस्तानी', 'बाजीराव मस्तानी' के चार्टबस्टर्स में से एक था.

3 अप्रैल को किया पोस्ट

3 अप्रैल को, अकादमी ने 'दीवानी मस्तानी' गाने की एक क्लिपिंग पोस्ट की.  उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "दीपिका पादुकोण फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' से "दीवानी मस्तानी" श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया का प्रदर्शन कर रही हैं. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जोनास की फिल्म का ये गाना था. रणवीर सिंह ने पोस्ट पर कमेंट देते हुए कहा कि उन्हें एक गौरवान्वित अभिनेता और पति होने पर गर्व है. उन्होंने स्पार्कल इमोजी के साथ इसे 'मनमोहक' बताया.

फैंस ने की जमकर तारीफ

दीपिका पादुकोण के इस द एकेडमी क्लिप को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को देख दीपिका के फैंस चौंक गए, दीपिका के फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की . और काफी अच्छे- अच्छे कमेंट किए. पिछले साल, दीपिका पादुकोण ऑस्कर में प्रस्तुतकर्ताओं में से एक थीं. उन्होंने 95वें अकादमी पुरस्कारों में 'आरआरआर' का ऑस्कर पुरस्कार विजेता गीत 'नातू नातू' पेश किया था. 

calender
04 April 2024, 10:17 AM IST

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag