नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म डॉन 3 को लेकर जो हाई-वोल्टेज ड्रामा पिछले कुछ समय से चल रहा था. अब लगता है कि मामला जल्द ही शांत होने वाला है. इंडस्ट्री के 'भाईजान' सलमान खान ने इस मामले में दखल दिया है. वो दोनों के बीच सुलह करा रहे है. उम्मीद जगी है कि एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बीच की अनबन सुलझ जाएगी. यह विवाद तब और बढ़ गया जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग' का निर्देश जारी कर दिया.
रणवीर की एंट्री और ट्रोलिंग
शाहरुख के हटने के बाद फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को नया 'डॉन' बनाने की घोषणा की. इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर के खिलाफ जोरदार ट्रोलिंग शुरू हो गई क्योंकि फैन्स शाहरुख की जगह किसी और को लेने के फैसले से नाराज थे.
रणवीर सिंह वाला विवाद
फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले रणवीर सिंह ने स्क्रिप्ट में किए गए बदलावों को लेकर हुए मतभेदों का हवाला देते हुए इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया. अपनी पिछली सफलताओं के बाद रणवीर अपनी फिल्मों के चुनाव को लेकर ज्यादा ही सतर्क हो गए थे.
करोड़ों का नुकसान और बैन
इस प्रोजेक्ट पर लगभग 45 करोड़ बर्बाद हो गए. यह वह रकम थी जो प्री-प्रोडक्शन और विदेशों में होने वाली शूटिंग की तैयारियों में लगाई गई थी. FWICE ने रणवीर को एक नोटिस भेजा और कोई जवाब न मिलने पर यूनियन ने उन पर बैन लगा दिया। सलमान खान के बीच में आने के बाद अब यह उम्मीद की जा रही है कि रणवीर और फरहान जल्द ही साथ बैठकर इस 45 करोड़ के नुकसान और FWICE के बैन का कोई ठोस हल निकालेंगे।
सलमान खान ने कैसे संभाली कमान
रणवीर सिंह के साथ अपने दोस्ताना रिश्तों और फ़रहान अख़्तर के परिवार के साथ अपने पुराने संबंधों का फ़ायदा उठाते हुए सलमान खान ने दोनों पक्षों के साथ विस्तार से बातचीत की. उन्होंने दोनों से साथ बैठकर इस मुद्दे को सुलझाने का आग्रह किया और जोर देकर कहा कि एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते उन्हें आपसी सहमति से कोई हल निकालना चाहिए.
सलमान ने फरहान को क्या समझाया
सलमान ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मामलों में मतभेद होना फिल्म बिजनेस का एक आम और स्वाभाविक हिस्सा है. सलमान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि यह मामला बिना किसी कड़वाहट के सुलझ जाए ताकि किसी भी पक्ष को यह न लगे कि उनके साथ कोई साजिश या नाइंसाफी हुई है.
आखिर क्या है Don 3 का विवाद?
फरहान अख्तर ने Don 3 के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आज के दौर के किसी एक्टर को एक साथ लाने की योजना बनाई थी. लेकिन 2023 में शाहरुख खान ने इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला कर लिया. 'पठान' और जवान की ज़बरदस्त सफलता के बाद शाहरुख एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में थे जो बड़े पैमाने पर आम दर्शकों को पसंद आए. उन्हें Don 3 की मौजूदा स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी. First Updated : Friday, 29 May 2026