बॉलीवुड पर गैंगस्टर अटैक! रोहित शेट्टी के घर फायरिंग से हड़कंप

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली. लगातार धमकियों के बाद बॉलीवुड में दहशत का माहौल है.

मुंबई: लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग की ओर से लंबे समय से बॉलीवुड हस्तियों को धमकाने के मामले सामने आ रहे हैं. शुरुआत सलमान खान से हुई थी, लेकिन अब कपिल शर्मा, दिशा पाटनी और डायरेक्टर रोहित शेट्टी जैसे नाम भी इस सूची में जुड़ गए हैं. शनिवार देर रात रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई, जिसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली. बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी को काफी समय से धमकी भरे मैसेज और कॉल आ रहे थे, जिनका जवाब न मिलने पर यह हमला कराया गया. इसी गैंग ने हाल ही में सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की मांग की थी और पंजाबी सिंगर दिलनूर को भी धमकाया गया, जिस पर FIR दर्ज हुई. इन घटनाओं से बॉलीवुड में डर का माहौल है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag