दिवालिया और भीख मांग रहे गोविंदा वाली अफवाहों पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, स्कूल-इवेंट में डांस का बताया सच

बॉलीवुड मशहूर एक्टर गोविंदा को लेकर कई अफवाहें सामने आ रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा था दिवालिया होना. अब इन सभी अफवाहों पर गोविंदा के मैनेजर ने सफाई दी है.

Sonee Srivastav

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा पिछले कुछ समय से कई तरह की अफवाहों से घिरे हुए हैं. उनकी आर्थिक हालत खराब होने, दिवालिया हो जाने और निजी जिंदगी में परेशानियों की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही थी. अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने न्यूज़ एजेंसी ने एएनआई से बातचीत में इन सब पर साफ-साफ जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि गोविंदा बिल्कुल दिवालिया नहीं हैं और जल्द ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट अनाउंस करने वाले हैं.

सिन्हा ने अफवाहों पर साफ इनकार किया 

शशि सिन्हा ने गोविंदा की आर्थिक स्थिति पर लगी बातों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि गोविंदा के पास सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि कई कारें हैं. हाल ही में वायरल हुए वीडियो में उन्हें टैक्सी से जाते देखा गया था, लेकिन इसका आर्थिक तंगी से कोई लेना-देना नहीं है.

एयरपोर्ट परिसर में उस समय प्राइवेट गाड़ियों की अनुमति नहीं थी, इसलिए टैक्सी ली गई. मैनेजर ने जोर देकर कहा, "यह निराधार है कि वे दिवालिया हो गए हैं या भीख मांग रहे हैं." 

स्कूल-इवेंट में डांस का सच 

कुछ वीडियो में गोविंदा को स्कूलों और प्राइवेट इवेंट्स में डांस करते दिखाया गया था. लोगों ने इसे उनकी आर्थिक मजबूरी से जोड़ा, लेकिन शशि सिन्हा ने स्पष्ट किया कि यह उनका पेशा है. वे अभी भी अपनी पत्नी और बच्चों का पूरा ख्याल रख रहे हैं. अगर परिवार की देखभाल नहीं करते, तो कौन करेगा? यह सब अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

जल्द ही बड़ा प्रोजेक्ट अनाउंस करेंगे गोविंदा 

मैनेजर ने बताया कि पिछले कुछ सालों में बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी हिट न देने के बावजूद गोविंदा को कई बड़े डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से ऑफर आ रहे हैं. वे सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं.

पहले वे करोड़ों के प्रोजेक्ट छोड़ देते थे, अब भी वे स्क्रिप्ट पसंद नहीं आने पर मना कर देते हैं. शशि ने हिंट दिया कि गोविंदा बहुत जल्द कोई बड़ा प्रोजेक्ट अनाउंस करेंगे. इससे उनके करियर में नई शुरुआत हो सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag