अनुष्का शर्मा के बर्थडे पर पति विराट कोहली ने किया खास अंदाज में विश, सोशल मीडिया पर शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Happy Birthday: आज बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस जन्मदिन के खास मौके पर उनके पति विराट कोहली ने खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके विश किया है।

calender

Anushka Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली अपने करियर के हर खास मौके पर अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी अनुष्का को देते हैं। अनुष्का और विराट की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। इनके जोड़ी को पावर कपल माना जाता है। सोशल मीडिया पर अक्सर विराट और अनुष्का एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।

आज अनुष्का अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में एक्ट्रेस के पति ने खास अंदाज में अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं के साथ प्यार भरा मैसेज भी लिखा हैं।

विराट कोहली ने फोटो शेयर कर अनुष्का को किया बर्थडे विश

भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली ने अनुष्का की कुछ खास तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-  लव यू, तुम्हारे अच्छे और बुरे सभी प्यारें हैं पागलपन के साथ हैप्पी बर्थडे। इसके साथ ही अनुष्का को टैग भी किया है। विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी और अनुष्का की कुछ रोमांटिक फोटो भी शेयर की है।

विराट के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं। इस पोस्ट को अब तक लाखों लोगों ने लाइक कर दिए हैं। फैंस को ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। विराट के इस खास पोस्ट पर अनुष्का ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेसने  दिल और परिवार की इमोजी कमेंट किया है।

अनुष्का  को सब कुछ मानते हैं विराट कोहली

विराट कोहली अपने करियर के हर मोड़ पर हर सफलता की श्रेय अपनी पत्नी अनुष्का को देते हैं। उनका कहना है कि उनके जीवन में अनुष्का के आने से ठहराव आया है। चीजों को देखने का नजरिया बदल गया।

जब भी कोहली कोई बड़ी पारी खेलते हैं तो अपनी इंगेजमेंट रिग को चूम कर अपनी पत्नी को उस जीत का श्रेय देते हैं। हालांकि कुछ समय पहले विराट बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे तब अनुष्का ने उनका साहस बढ़ाया और उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया।  

First Updated : Monday, 01 May 2023
Topics :