‘शर्म आनी चाहिए...’ राहुल गांधी से शादी वाली अफवाह पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा

पोस्ट में दावा किया गया कि कंगना ने कहा है, ‘यदि राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।’ जैसे ही यह पोस्ट कंगना तक पहुंची, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे रीशेयर करके जमकर लताड़ लगाई।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह बनी सोशल मीडिया पर फैली एक फर्जी खबर। एक मीम पेज ने कंगना के नाम से राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दी।

अब इस पर कंगना का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने न सिर्फ इस खबर को सिरे से खारिज किया, बल्कि राजनीति में महिलाओं के सम्मान पर भी सवाल उठाए। कंगना ने साफ कहा कि वो ऐसी घटिया हरकतों को नजरअंदाज नहीं करेंगी।

इंटरनेट पर वायरल हुई थी फर्जी पोस्ट 

आपको बताते चलें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। इसी बीच एक मीम पेज ने कंगना रनौत का कथित फर्जी कमेंट शेयर कर दिया। पोस्ट में दावा किया गया कि कंगना ने कहा है, ‘यदि राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।’ जैसे ही यह पोस्ट कंगना तक पहुंची, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे रीशेयर करके जमकर लताड़ लगाई।

शर्म आनी चाहिए... 

अभिनेत्री कंगना रनौत ने लिखा कि यह फर्जी खबर बेहद घटिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी अब महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। झूठ फैलाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कंगना बोलीं कि ऐसे लोगों को अपनी हरकतों पर शर्म आनी चाहिए।

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को जवाब देने के लिए जानी जाती हैं। वो कभी भी गलत बात पर चुप नहीं रहतीं। इस बार भी उन्होंने तुरंत रिएक्ट करके अफवाह फैलाने वालों की बोलती बंद कर दी। उनका यह बयान भी अब तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त 

गौरतलब है कि कंगना रनौत राजनीति के साथ-साथ एक्टिंग में भी एक्टिव हैं। इन दिनों वो अपनी सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' के सीक्वल पर काम कर रही हैं। डायरेक्टर विकास बहल ने इसके लिए तीन महीने का टाइट शेड्यूल तैयार किया है। कंगना इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी सीरियस हैं।

'क्वीन' के सीक्वल के टाइटल को लेकर भी चर्चा तेज है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स फिल्म का नाम 'क्वीन 2' नहीं रखना चाहते। इसकी जगह 'क्वीन फॉरएवर' नाम पर विचार चल रहा है। मेकर्स का मानना है कि यह नाम फिल्म की थीम के साथ ज्यादा फिट बैठता है। 

हालांकि अभी फिल्म के ऑफिशियल नाम का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन कंगना पूरी तरह इस फिल्म में जुटी हुई हैं। वहीं कंगना रनौत ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो न तो गलत खबरों को बर्दाश्त करती हैं और न ही महिलाओं के सम्मान से समझौता करती हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो