score Card

नीता अंबानी के ग्रेंड इवेंट में करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा की दिखी अच्छी बॉन्डिंग

हाल ही में नीता अंबानी के खास इवेंट मे बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सहित कई सितारें शामिल हुए थे, इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और करण जौहर की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली है।

Deeksha Parmar
Edited By: Deeksha Parmar

हाइलाइट

  • टॉप बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के खास इवेंट में करण जौहर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई, इवेंट में करण और प्रिंयका ने एक दुसरे को गले लगाए और साथ में तस्वीरें भी क्ल्कि कराई।

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नीता अंबानी के इवेंट में करण जौहर के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली जिसके बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल आ रहें है।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा बीते कुछ दिनों से अपने दिए गए इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है, प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के कई चौंकाने वाले खुलासे किया था, एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड को गंदी पॉलिट्क्स बताई थी एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में ये भी कहा थी कि बॉलीवुड में हो रहे गंदी पॉलिट्क्स के कारण वह बॉलीवुड को छोड़ने पर मजबूर हो गई, प्रियंका चोपड़ा के इस बयान पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फिल्म मेकर करण जहौर पर निशाना साधते हुए दावा किया कि करण जहौर ने प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड से बैन कर दिया था यही वजह है कि प्रिंयका चोपड़ा को देश छोड़ना पड़ा। हालांकि नीता अंबानी के खास इवेंट में फिल्म मेकर करण जौहर और एकट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बॉन्डिंग देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह खबर महज अफवाह थीं क्योंकि दोनों के बीच खास बॉन्डिंग को देखकर कहानी कुछ और ही लग रही है।

करण जौहर और प्रियंका ले लगया एक दुसरे को गले

31 मार्च यानी शुक्रवार की शाम को नीता मुकेश अंबानी के ग्रेंड सांस्कृतिक केंद्र लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स मुंबई के बॉंद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स के जियो गार्डन में शामिल हुए थे, इस इवेंट में करण जौहर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को एक साथ गले मिलते हुए स्पॉट किया गया।

एकट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शिरकत की थी। नीता अंबानी के खास इवेंट में करण जहौर और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ बातचित करते और साथ में तस्वीरें क्ल्कि करवाते हुए स्पॉट किए गए।

क्या कंगना का दावा हुआ फेल

नीता अंबानी के खास इवेंट में फिल्म मेकर करण जौहर और एकट्रेस प्रियंका चोपड़ा को गले लगाते हुए देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है की इन दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है। अब कंगना द्वारा करण जहौर पर प्रियंका चोपड़ा को बैन लगाने का आरोप सही है? यह कहना काफी मुश्किल है, करण जौहर और प्रिंयका की खास बॉन्डिंग देखने के बाद कंगना का वार उल्टा पड़ते हुए दिख रहा है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने हसबैंड निक जोनस और बेटी मालती के साथ अपकंमिंग सीरीज सिटाडेल की प्रमोशन के लिए भारत आई है। एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती के साथ पहली बार भारत आई है।

calender
01 April 2023, 04:05 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag