Maha Kumbh 2025: ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी, संगम में करेंगी पिंडदान
Maha Kumbh 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बनेंगी. 24 जनवरी की शाम ममता संगम पर पिंडदान करेंगी. वहीं शाम छह बजे किन्नर अखाड़ा में उनका पटटाभिषेक कार्यक्रम होगा. ममता ने किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज से मुलाकात भी की है.

Maha Kumbh 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी आज किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी. 24 जनवरी की शाम ममता संगम पर पिंडदान करेंगी और शाम छह बजे किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम होगा. ममता ने किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी से मुलाकात की. इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.
ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत वापस लौटी हैं. उन्हें दिसंबर 2024 में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिससे सभी हैरान हो गए थे. उनके फैंस भी खुशी से भर गए थे. पहले तो ये माना जा रहा था कि ममता बॉलीवुड में वापसी या बिग बॉस 18 में एंट्री करने के लिए आई हैं, लेकिन उन्होंने इन अफवाहों को नकारते हुए बताया कि वह महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए भारत आई हैं.
ममता कुलकर्णी की नई पहचान
ममता कुलकर्णी ने साल 2000 में भारत को अलविदा कहा था. अब, 25 साल बाद वापस आकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारत की धरती पर कदम रखने की खुशी जताई. ममता ने कहा, "हाय सभी को, मैं ममता कुलकर्णी हूं और मैं 25 साल बाद भारत, बॉम्बे, मुंबई लौटी हूं. मैं 2000 में भारत छोड़कर गई थी और अब 2024 में वापस आई हूं. मैं यहां हूं और बहुत इमोशनल हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे व्यक्त करूं."
किन्नर अखाड़े में पिंडदान और महामंडलेश्वर का कार्यक्रम
ममता ने आगे कहा, "मैं इमोशनल हो रही हूं. जब फ्लाइट लैंड कर रही थी, तो मैंने अपने दाएं-बाएं देखना शुरू किया. मैं अपने देश को 24 साल बाद देख रही थी और इस पर मैं इमोशनल हो गई. मेरी आंखों में आंसू थे. जैसे ही मैं मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर निकली, मैं फिर से भावुक हो गई."


