Saif Ali Khan attack Case: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान के घर पर हुए हमले ने एक नया मोड़ ले लिया है. पहले इसे चोरी की कोशिश बताया गया, लेकिन अब मामले में मर्डर की साजिश की बू आ रही है. 16 जनवरी की रात हुई इस घटना ने न सिर्फ पुलिस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी झकझोर कर रख दिया है. जांच में ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं जो इस केस को एक नए एंगल की तरफ ले जा रहे हैं.
आरोपी शरीफुल की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि यह घटना सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं थी. पुलिस को शक है कि शरीफुल अकेले नहीं था और उसे किसी इनसाइडर की मदद मिली. क्या सैफ अली खान के घर में ही कोई दुश्मन छिपा है? आइए जानते हैं इस मामले के पांच सबसे बड़े खुलासे.
मुंबई पुलिस का मानना है कि शरीफुल को सैफ के घर के अंदर तक पहुंचने में मदद मिली. घर के रूट, सीढ़ियों और डक्ट की जानकारी पहले से दी गई थी. यही वजह है कि पुलिस ने सैफ के स्टाफ को अभी तक क्लीन चिट नहीं दी है.
शरीफुल ने घर के हर कोने की रेकी की थी. उसे सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे और बाकी हिस्सों की सही जानकारी थी. सवाल यह है कि क्या इनसाइडर ने ही साजिश रची थी?
पुलिस को जांच में पता चला है कि शरीफुल ऑटो में आया था, जिसमें तीन लोग मौजूद थे— शरीफुल, ऑटो ड्राइवर और एक अज्ञात शख्स. आखिर वो तीसरा आदमी कौन था, और क्या वह इस साजिश का हिस्सा था
चोरी की थ्योरी अब कमजोर पड़ती दिख रही है. पुलिस का मानना है कि हमला चोरी के लिए नहीं, बल्कि सैफ अली खान को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था.
मुंबई पुलिस को शक है कि शरीफुल ने सैफ के अलावा सलमान खान और शाहरुख खान के घरों की भी रेकी की थी. सलमान को जान से मारने की धमकी पहले ही मिल चुकी है. सवाल उठता है कि क्या तीनों खान किसी एक दुश्मन के निशाने पर हैं?
शरीफुल के फिंगरप्रिंट और फुटप्रिंट की जांच की जा रही है. पुलिस को घटना स्थल से मिले फिंगरप्रिंट्स और फुटप्रिंट्स से असली हमलावर का पता चलने की उम्मीद है. लगभग 200 फिंगरप्रिंट्स की जांच की जा रही है.
मुंबई पुलिस अब इस केस की गहराई तक जाने के लिए शरीफुल से कड़ी पूछताछ कर रही है. उसका दावा है कि वह अकेले था, लेकिन पुलिस को लगता है कि वह झूठ बोल रहा है. शरीफुल के तार सलमान और शाहरुख के मामलों से भी जुड़ रहे हैं, जिससे केस और पेचीदा हो गया है.
यह मामला जितना सीधा दिख रहा था, उतना है नहीं. चोरी की थ्योरी से शुरू हुई जांच अब मर्डर और दुश्मनी के एंगल पर जा पहुंची है. क्या सैफ, सलमान और शाहरुख का दुश्मन एक ही है? या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है? पुलिस की जांच जारी है और हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. First Updated : Sunday, 26 January 2025