ओडिया सिंगर गीता पटनायक का 73 वर्ष की उम्र में निधन, ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के दौराम हुई मौत

प्रसिद्ध ओडिया गायिका गीता पटनायक ने 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनकी मधुर आवाज ने कई दिलों को छुआ था.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

ओडिया संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और सम्मानित आवाजों में शुमार गायिका गीता पटनायक का निधन हो गया है. 73 वर्षीय गीता पटनायक लंबे समय से ओडिया फिल्मों और संगीत में अपनी मधुर स्वर लहरी से दर्शकों का दिल जीतती आई थीं. रविवार शाम उनकी असमय विदाई ने पूरे ओडिया संगीत प्रेमियों को स्तब्ध कर दिया है.

परिवार के एक सदस्य के अनुसार, गीता पटनायक गुरुवार 12 फरवरी को एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उन्हें तुरंत कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ब्रेन स्ट्रोक की पुष्टि की. तब से वह अस्पताल में ही इलाजरत थीं लेकिन रविवार शाम अचानक उनकी सांसें थम गईं.

ब्रेन डेड घोषित करने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी

मीडिया के अनुसार गीता पटनायक की उम्र 73 वर्ष थी. उनके जीजा प्रदोष पटनायक ने बताया कि डॉक्टरों ने रविवार को इलाज के दौरान उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. उन्होंने कहा कि सिंगर का पार्थिव शरीर सोमवार को कटक में उनके घर ले जाया जाएगा, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ओडिया संगीत में गीता पटनायक की अमिट छाप

गीता पटनायक ने कई दशकों तक ओडिया सिनेमा और संगीत को अपनी आवाज दी. उनकी गायकी में जो भावनात्मक गहराई और मिठास थी, वह उन्हें लाखों प्रशंसकों की पसंदीदा बनाती थी. ओडिया फिल्मों की कई हिट गीतों में उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है. उनकी असमय मौत से ओडिया संगीत जगत में झकझोर कर रख दिया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag