धर्मेंद्र, ममूटी, माधवन समेत कई हस्तियों को आज राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा पद्म पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
गरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार 2026 आज शाम 5 बजे दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कई बड़ी हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार 2026 आज शाम 5 बजे दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान सिनेमा, संगीत, रंगमंच समेत खेल, साहित्य और अन्य फील्ड से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा. बता दें, इस समारोह के दौरान कुल 131 हस्तियों को सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इसी बीच चलिए जानते है इस समारोह से जुड़ी सारी डिटेल्स.
किन-किन के नाम शामिल
बता दें, इस साल सम्मानित होने वाली हस्तियों में सबसे ऊपर बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का नाम शामिल है. एक्टर धर्मेंद्र ने शोले, चुपके चुपके और फूल और पत्थर जैसी कई हिट फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई है. यहीं वजह है कि भारतीय सिनेमा में उन्हें एक दिग्गज कलाकार के तौर पर देखा गया और बच्चे से बड़ो तक हर कोई उनका फैन रहा है. वहीं अब एक्टर के मरणोपरांत उन्हें दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। बता दें, इससे पहले उन्हें साल 2012 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया था.
वहीं, अभिनेता धर्मेंद्र के अलावा सतीश शाह, अलका याग्निक, ममूटी, प्रोसेनजीत चटर्जी, माधवन रंगनाथन, पीयूष पांडे, एन राजम, शतवधानी आर गणेश, अनिल कुमार रस्तोगी, अरविंद वैद्य, भारत सिंह भारती, भिक्ल्या लाडक्य धिंडा, विश्व बंधु, चिरंजी लाल यादव, दीपिका रेड्डी, धर्मिकलाल चुनीलाल पांड्या, गड्डे बाबू राजेंद्र प्रसाद, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद, गायत्री बालासुब्रमण्यम और सुश्री रंजनी बालासुब्रमण्यम, हरि माधब मुखोपाध्याय समेत कई हस्तियों को इस अवार्ड से नवाजा जाएगा.
कहां देखे लाइव टेलीकास्ट
बता दें, इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और जानी-मानी हस्तियों के अलावा कई बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री और अन्य कई मेहमान शामिल होंगे. अगर आप भी इस ऐतिहासिक पल को देखना चाहते है तो शाम 5 बजे से आप इसका आकाशवाणी गोल्ड, एआईआर लाइव न्यूज 24×7 और आकाशवाणी एआईआर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते है और अपने पसंदीदा कलाकार के साथ इस समारोह में वर्चुअली जुड़ सकते है.


