राखी सावंत ने पाकिस्तान में शादी करने की कही बात, कौन है उनका नया हमसफर?
हाल ही में राखी सावंत एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई हैं. इस बार उनका एक ऑडियो मैसेज सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान जाकर शादी करने के बारे में कहा है. इतना ही नहीं उन्होंने इंडिया आकर रिसेप्शन करने की भी बात कही है.

राखी सावंत इन दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर चर्चा में थीं. उन्होंने लाहौर एयरपोर्ट की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने हानिया से मिलने और उनके साथ रहने की बात की थी. हालांकि, अब राखी पाकिस्तान के बारे में एक और वजह से सुर्खियों में हैं, और इस बार हानिया नहीं, बल्कि कुछ और है. दरअसल, उनका एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान में शादी करने की बात की है. उन्होंने यह भी कहा कि रिसेप्शन इंडिया में होगा.
राखी सावंत, जिन्हें बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहा जाता है, हमेशा चर्चा में रहती हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने बॉलीवुड छोड़कर पाकिस्तानी सिनेमा में काम करने की इच्छा जताई थी, और अब वह वहां शादी करने की बात कर रही हैं. उनके ऑडियो मैसेज में वह कह रही हैं, "पाकिस्तान में शादी करूंगी, डंके की चोट पर करूंगी, और इंडिया में रिसेप्शन डंके के चोट पर करूंगी." इसके बाद उन्होंने अपना गाना "जब प्यार किया तो डरना क्या" भी गाया.
पाकिस्तान में शादी करने की तैयारी में राखी सावंत
राखी ने अपने ऑडियो में यह भी कहा कि पाकिस्तान में उनके लिए एक अच्छा रिश्ता आया है. उन्होंने कहा, "मैं फाइनली पाकिस्तान आई हूं और यहां मुझे मिस्टर डोडी खान का रिश्ता मिला है, जो पाकिस्तान के बड़े एक्टर हैं." डोडी खान एक पॉपुलर एक्टर और मॉडल हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. डोडी ने इंस्टाग्राम पर राखी के लिए कई वीडियो पोस्ट किए हैं.
डंके की चोट पर करेंगी शादी!
हाल ही में डोडी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने राखी से पूछा, "सबसे पहले आपको उमराह मुबारक, बस ये बताएं कि बारात लेकर इंडिया आनी है या दुबई?" राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी, जिसमें वह और डोडी खान साथ दिख रहे थे. इस तस्वीर के कैप्शन में राखी ने लिखा, "मैं बहुत खुश हूं, आखिरकार मुझे अपनी जिंदगी में सही शख्स मिल गया." डोडी खान कई पाकिस्तानी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं.


