रश्मिका-विजय की शाही शादी की शुरुआत, प्री-वेडिंग फंक्शन की पहली झलक वायरल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले उदयपुर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गए हैं. पूल पार्टी, कैंडल लाइट डिनर और खास ‘विरोश’ थीम ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है. 26 फरवरी को दोनों शादी करेंगे.

Shraddha Mishra

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न उदयपुर में पूरे रंग में नजर आ रहा है. झीलों की नगरी में स्थित आलीशान ITC मेमेंटोस उदयपुर में प्री-वेडिंग समारोह की शुरुआत हो चुकी है. 26 फरवरी को होने वाली ग्रैंड वेडिंग से पहले कपल ने अपने खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को भी इस खुशी में शामिल कर लिया है. तस्वीरों से साफ है कि दोनों ने पारंपरिक रस्मों में आधुनिक अंदाज का खूबसूरत मेल किया है.

प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत एक धूप से भरी पूल पार्टी के साथ हुई. करीबी दोस्त और परिवार के लोग इस जश्न में शामिल हुए. माहौल बेहद हल्का-फुल्का और खुशियों से भरा नजर आया. विजय ने अपने दोस्तों के साथ पूल वॉलीबॉल खेलते हुए कुछ कैंडिड तस्वीरें शेयर कीं. एक फोटो में वॉलीबॉल नेट के पीछे खिलाड़ियों की परछाईं दिखी, जो इस फ्रेंडली माहौल को और खास बना रही थी. पूल के पास फ्लोटिंग ड्रिंक स्टेशन भी सजाया गया था, जहां लाल कप रखे हुए थे और पीछे प्राकृतिक दृश्य नजर आ रहा था. यह सेटअप पूरी तरह मॉडर्न और युवाओं की पसंद के अनुसार दिखा.

कैंडल लाइट डिनर और जापानी स्वाद

शाम होते ही सेलिब्रेशन का रंग बदल गया. रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कैंडल लाइट डिनर की झलक दिखाई. गोल्डन लाइट में सजा डाइनिंग एरिया बेहद खूबसूरत लग रहा था. टेबल के बीच में हल्के गुलाबी और हरे रंग के फूलों की सजावट की गई थी, जिससे गार्डन-थीम का एहसास हुआ. डिनर में खास तौर पर जापानी व्यंजन परोसे गए. मेन्यू कार्ड पर इस खास क्यूजीन का जिक्र था, जो मेहमानों के लिए एक अलग अनुभव साबित हुआ.

‘विरोश’ नाम का खास सरप्राइज

इस डिनर में एक पर्सनल टच भी जोड़ा गया था. हर गेस्ट की प्लेट के साथ रखे गए सेज ग्रीन नैपकिन पर कपल का लोकप्रिय निकनेम ‘VIROSH’ कढ़ाई से लिखा गया था. यह नाम रश्मिका और विजय के नामों को मिलाकर बनाया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं. इस छोटे से सरप्राइज ने मेहमानों को खास एहसास दिलाया.

24 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी का आयोजन होगा. इसके बाद 25 फरवरी को हल्दी और संगीत की रस्में होंगी, जिनका आयोजन भी इसी होटल में रखा गया है. 26 फरवरी को दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag