क्या सलमान खान की फिल्म मातृभूमि थिएटर की बजाय ओटीटी पर होगी रिलीज नई रिपोर्ट ने बताई सच्चाई

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर अफवाहें सामने आई थी कि यह फिल्म थिएटर की जगह से ओटीटी पर रिलीज होगी, हालांकि इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया है.

calender

नई दिल्ली: सलमान खान की आगामी वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि को लेकर हाल में थिएटर स्किप करने और सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की अफवाहें तेज हो गई थी. खासकर फिल्म में बदलाव और 'सैनिटाइज' किए जाने की खबरों के बाद ये चर्चा और बढ़ गई, लेकिन अब फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इन अफवाहों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है.

OTT पर सीधे रिलीज की कोई योजना नहीं

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में फिल्म के करीबी सूत्र ने कहा कि सलमान खान अभी भी सुपरस्टार हैं और उन्होंने मातृभूमि को भव्य स्तर पर बनाया है. यह फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी है. इसलिए सलमान और डायरेक्टर अपूर्वा लखिया फिल्म को थिएट्रिकल रिलीज देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. एक बार फिल्म से जुड़ी समस्याएं सुलझ जाएंगी, तो इसे सिनेमाघरों में ही उतारा जाएगा.

दूसरे इंडस्ट्री सूत्र ने बताया कि लोगों को गलतफहमी है कि OTT पर सेंसरशिप नहीं होती. इसलिए वे सोचते हैं कि थिएटर स्किप करने पर फिल्म आसानी से रिलीज हो जाएगी, लेकिन हकीकत यह है कि OTT पर सीधे रिलीज होने वाली हर फिल्म को भी सर्टिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है. सरकार की मंजूरी बिना कोई फिल्म पब्लिक के सामने नहीं आ सकती.

फिल्म में बड़े बदलाव

मातृभूमि जिसका पूरा नाम मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस बताया जा रहा है. यह मूल रूप से बैटल ऑफ गलवान नाम से जानी जा रही थी. यह 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित थी. मार्च तक फिल्म में चीन और गलवान घाटी का जिक्र था, लेकिन अब टाइटल बदल दिया गया है. चीन और गलवान के संदर्भ हटा दिए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक फिल्म का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा रीशूट किया जा रहा है.

फिल्म में अब संघर्ष की तीव्रता के साथ परिवार, प्यार और भावनात्मक पहलुओं पर ज्यादा जोर है. निर्माता सलमा खान (सलमान खान फिल्म्स बैनर) और डायरेक्टर अपूर्वा लखिया इसे बहादुरी, बलिदान और लचीलापन की कहानी बताते हैं. सलमान खान फिल्म में भारतीय सेना के कर्नल का रोल निभा रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं.

भाईजान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर 

फिल्म का टीजर दिसंबर 2025 में सलमान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था. अभी तक कोई आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है. पहले अप्रैल या मई 2026 की बात चल रही थी, लेकिन बदलावों के कारण रिलीज में देरी हो रही है. First Updated : Thursday, 16 April 2026