‘Dhurandhar 2’ में सलमान खान की एंट्री? टीजर से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

‘धुरंधर 2’ के टीजर से पहले सोशल मीडिया पर सलमान खान की सेट से कथित लीक तस्वीर वायरल हुई. दावा था कि वे ‘बड़े साहब’ का रोल निभा रहे हैं, लेकिन बाद में पता चला कि फोटो एआई से एडिट की गई थी.

Shraddha Mishra

मुंबई: फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज होने में अब बहुत कम समय बचा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर फैल गई जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी. चर्चा शुरू हो गई कि फिल्म में लंबे समय से चर्चा में रहे ‘बड़े साहब’ के किरदार को सलमान खान निभा सकते हैं. हालांकि, बाद में सामने आया कि यह दावा सच नहीं है.

‘धुरंधर’ के पहले भाग में ‘बड़े साहब’ नाम के एक किरदार का जिक्र कई बार हुआ था, लेकिन उसका चेहरा कभी नहीं दिखाया गया. इसी वजह से दूसरे भाग को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है. जैसे ही टीजर रिलीज की घोषणा हुई, सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं कि इस बार ‘बड़े साहब’ का खुलासा होगा.

इसी दौरान इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें दावा किया गया कि ‘धुरंधर 2’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं. इन तस्वीरों में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के साथ सलमान खान भी नजर आ रहे थे. पोस्ट में लिखा गया कि सलमान एक खास सीन की शूटिंग कर रहे हैं.

वायरल तस्वीरों का सच

तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने मान लिया कि सलमान खान फिल्म में एंट्री कर चुके हैं. कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें ‘बड़े साहब’ के रूप में घोषित भी कर दिया. लेकिन जांच करने पर पता चला कि यह तस्वीर असली नहीं है. जिस अकाउंट से फोटो शेयर की गई, वह पहले भी एआई तकनीक की मदद से एडिट की गई तस्वीरें पोस्ट करता रहा है. असल में ये तस्वीरें उसी शूट की थीं, जिसमें संजय दत्त और अर्जुन रामपाल एक बालकनी सीन फिल्मा रहे थे. बाद में एआई की मदद से सलमान खान की तस्वीर जोड़ दी गई.

पहले भी वायरल हुई थीं शूट की फोटो

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग की असली तस्वीरें सामने आई थीं. बताया गया था कि मुंबई के बैलार्ड एस्टेट इलाके को एक खास लोकेशन की तरह तैयार किया गया था. वहां संजय दत्त और अर्जुन रामपाल एक अहम सीन की शूटिंग कर रहे थे. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी, फिर भी कुछ तस्वीरें बाहर आ गई थीं. अब उन्हीं तस्वीरों को एडिट कर सलमान खान को जोड़ दिया गया और नई अफवाह शुरू हो गई.

टीजर का इंतजार

फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि ‘धुरंधर 2’ का टीजर तय समय पर जारी किया जाएगा. पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है और दर्शक बेसब्री से टीजर का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इस पूरे मामले ने यह भी दिखाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हर खबर सच नहीं होती. फैंस के लिए जरूरी है कि वे आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें और अफवाहों पर भरोसा न करें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag